संभल में अवैध मजार पर चला बुलडोजर, 80 बीघा भूमि को भी कराया गया कब्जा मुक्त

Ads

संभल में अवैध मजार पर चला बुलडोजर, 80 बीघा भूमि को भी कराया गया कब्जा मुक्त

  •  
  • Publish Date - May 24, 2026 / 12:00 AM IST,
    Updated On - May 24, 2026 / 12:00 AM IST

संभल (उप्र), 23 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश में संभल के सिरसी कस्बे में शनिवार को पुलिस बल की मौजूदगी में एक अवैध मजार शेर अली बाबा पीर को बुलडोजर से ध्वस्त किया गया और साथ ही लगभग 80 बीघा झील की जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया।

संभल के तहसीलदार धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि यह 200 बीघे की झील की जमीन है जिस पर आस पास के काश्तकारों ने कृषि कब्जा कर लिया और एक छोटी-सी मजार बना कर के यहां पर कब्जा करने का प्रयास किया गया था।

उन्होंने कहा कि कृषक कब्जा तो हटा दिया गया है जिस पर किसी का कोई विरोध नहीं हुआ।

मज़ार के संबंध में तहसीलदार न्यायालय में मुकदमा दर्ज किया गया था। उस समय इस मजार के जो मुतवल्ली थे, उसके नाम से मुकदमा दर्ज किया गया था लेकिन उस मुतवल्ली की मौत हो जाने के बाद इस मजार पर किसी ने आपत्ति दर्ज नहीं कराई।

तहसीलदार ने कहा कि आज बेदखली का आदेश पारित किया गया है जिसका मौके पर क्रियान्वयन कराया जा रहा है।

इसमें लगभग 70/80 बीघे भूमि पर कृषि कब्जा था। उसे कब्जा मुक्त कराया गया है और इस भूमि से मजार को हटाया गया है।

भाषा सं जफर गोला

गोला