आगरा में विद्यार्थियों को लेकर लौट रही बस ने मासूम को रौंदा

आगरा में विद्यार्थियों को लेकर लौट रही बस ने मासूम को रौंदा

आगरा में विद्यार्थियों को लेकर लौट रही बस ने मासूम को रौंदा
Modified Date: April 18, 2023 / 10:26 pm IST
Published Date: April 18, 2023 10:26 pm IST

आगरा, 18 अप्रैल (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा के बाह थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह छात्र-छात्राओं को लेकर लौट रही एक स्कूल की बस से कुचल कर एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गयी । पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बच्चे की पहचान तीन साल के रुस्तम के तौर पर की गयी है, और वह थाना क्षेत्र के बटेश्वर गांव का रहने वाला था।

उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बस पर पथराव किया और तोडफ़ोड़ शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों को शांत करवा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, वहीं पुलिस ने पीड़ित परिजनों से तहरीर लेकर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

भाषा सं अर्पणा रंजन

रंजन


लेखक के बारे में