बारातियों से भरी बस पलटी, चालक की मौत, 30 घायल

बारातियों से भरी बस पलटी, चालक की मौत, 30 घायल

बारातियों से भरी बस पलटी, चालक की मौत, 30 घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: May 28, 2022 7:27 pm IST

फतेहपुर (उप्र), 28 मई (भाषा) उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को बारातियों से भरी एक निजी बस पलट गयी, जिसमें बस चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि 30 बाराती घायल हो गये।

कल्याणपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) शेर सिंह राजपूत ने बताया कि आज दोपहर बाद उन्नाव जिले के सवाइन गांव से बारात लेकर एक निजी बस फतेहपुर जिले के बिंदकी क्षेत्र जा रही थी, तभी गुनीर बक्सर रोड पर दूधीकागर पंचवटी आश्रम के निकट मोड़ पर बस पलट गई।

उन्होंने बताया कि इस सड़क हादसे में बस चालक शहबान अली (55) की मौके पर ही मौत हो गयी और बस में सवार 30 बाराती घायल हो गए।

एसएचओ ने बताया कि घायल बारातियों को गोपालगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया और चालक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

भाषा सं जफर सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में