गोरखपुर के सुदूरवर्ती गांव का दौरा करेंगे वायुसेना प्रमुख, छात्रों और युवाओं से करेंगे बातचीत
गोरखपुर के सुदूरवर्ती गांव का दौरा करेंगे वायुसेना प्रमुख, छात्रों और युवाओं से करेंगे बातचीत
गोरखपुर (उप्र), 26 अगस्त (भाषा) वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह 27 अगस्त को माथाबारी गांव का दौरा करेंगे और वहां निवासियों, छात्रों और युवाओं से सीधे संवाद करेंगे। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।
वायुसेना प्रमुख इस दौरे के दौरान ग्रामीणों से उनकी आकांक्षाओं, चुनौतियों और विकास संबंधी जरूरतों को समझने के लिए संवाद करेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि उनका सखी माथाबारी में रामाश्रय ग्राम विकास संस्थान का दौरा करने का भी कार्यक्रम है, जहां वह क्षेत्र में किए जा रहे सामुदायिक विकास, कल्याण और आत्मनिर्भरता पहल की समीक्षा करेंगे।
उन्होंने बताया कि एयर चीफ मार्शल सिंह सरस्वती गुरुकुल का भी दौरा करेंगे और छात्रों और शिक्षकों के साथ चर्चा करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि ऐसी उम्मीद है कि वे बच्चों को अनुशासन, कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उन्हें समाज और राष्ट्र-निर्माण में सकारात्मक योगदान देने के लिए प्रेरित करेंगे।
उन्होंने बताया कि युसेना प्रमुख स्थानीय युवाओं से उनके करियर की आकांक्षाओं, अवसरों और चुनौतियों के बारे में जानेंगे। उन्होंने बताया कि वह उनसे अपनी प्रतिभा और ऊर्जा को रचनात्मक रूप से लगाने और अपने लक्ष्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आग्रह करेंगे।
अधिकारियों ने कहा कि यह दौरा वायुसेना प्रमुख और ग्रामीणों के बीच अनौपचारिक संवाद का अवसर प्रदान करेगा, जिससे निवासियों को अपने अनुभव और चिंताएं साझा करने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस पहल से सशस्त्र बलों और स्थानीय समुदायों के बीच संबंध मजबूत होने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि इस दौरे को क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक अवसर के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि यह किसी सशस्त्र बल के प्रमुख की गोरखपुर के किसी दूरदराज के गांव की पहला ज्ञात दौरा है, जो ग्रामीण युवाओं और छात्रों को प्रेरणा प्रदान करेगा।
भाषा सं जफर अमित
अमित
अमित

Facebook


