गाजियाबाद में खुले नाले में गिरने से बच्चे की मौत

गाजियाबाद में खुले नाले में गिरने से बच्चे की मौत

गाजियाबाद में खुले नाले में गिरने से बच्चे की मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: November 30, 2021 1:18 am IST

गाजियाबाद, 29 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में 15 फुट गहरे नाले में गिरने से पांच वर्षीय एक बच्चे की कथित तौर पर मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस विभाग ने मुरादनगर की नगर पालिका को नोटिस भेजकर नाला नहीं भरने पर नगर निकाय को दोषी ठहराया है। सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आकाश पटेल ने कहा कि रविवार को बच्चा नाले में गिर गया और भारी गाद और अपशिष्ट पदार्थ के कारण उसकी मौत हो गई।

बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था तभी वह नाले में गिर गया। उसके साथ खेल रहे उसके दोस्तों ने शोर मचाया और इसकी सूचना दी।

भाषा

रवि कांत देवेंद्र

देवेंद्र


लेखक के बारे में