हरदोई में शिक्षिका से बलात्कार का आरोपी लिपिक हिरासत में

हरदोई में शिक्षिका से बलात्कार का आरोपी लिपिक हिरासत में

हरदोई में शिक्षिका से बलात्कार का आरोपी लिपिक हिरासत में
Modified Date: August 10, 2026 / 09:15 am IST
Published Date: August 10, 2026 9:15 am IST

हरदोई (उप्र), 10 अगस्त (भाषा) हरदोई जिले के शाहाबाद क्षेत्र में एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका से उसके घर में घुसकर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक लिपिक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि शिकायतकर्ता शिक्षिका ने कहा कि उसने वेतन संबंधी समस्या को लेकर टोडरपुर ब्लॉक रिसोर्स सेंटर (बीआरसी) में तैनात लिपिक अमित मिश्रा से संपर्क किया था लेकिन वह समस्या का समाधान करने के बजाय उसे टालने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस के मुताबिक शिक्षिका का आरोप है कि चार अगस्त को मिश्रा ने उसे फोन किया और फिर उसके घर पहुंच गया। उसने यह भी आरोप लगाया कि घर में घुसने के बाद उसने शिक्षिका से दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया।

पुलिस ने बताया कि शिक्षिका ने घटना के अगले दिन पांच अगस्त को शाहाबाद कोतवाली पहुंचकर मामला दर्ज कराया जिसके बाद आरोपी लिपिक को रविवार को हिरासत में ले लिया गया। मामले में जांच जारी है।

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा ने पूरे मामले में खंड शिक्षा अधिकारी से जांच रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं सलीम रंजन सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में