Eid-Ul-Adha 2025: सीएम योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल ने जनता को दी ईद-उल-अजहा की बधाई, सोशल मीडिया पर पोस्ट करके कही दिल छू लेने वाली बात
Eid-Ul-Adha 2025: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-अजहा के अवसर पर प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

Eid-Ul-Adha 2025| Source : @myogiadityanath
- राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-अजहा के अवसर पर प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दीं।
- उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ईद-उल-अजहा के शुभ अवसर पर प्रदेश और देश के लोगों को ह्रदय से बधाई दी।
- ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-अज़हा के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
लखनऊ: Eid-Ul-Adha 2025: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी (प्रमुख) अखिलेश यादव समेत राज्य के तमाम नेताओं ने ईद-उल-अजहा के अवसर पर प्रदेश के लोगों को शुभकामनाएं दीं। राजभवन ने एक बयान में कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ईद-उल-अजहा के शुभ अवसर पर प्रदेश और देश के लोगों को ह्रदय से बधाई दी है। यह पर्व बलिदान, समर्पण, सेवा और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हम सभी को समाज में एकता, सौहार्द और परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करने के लिए प्रेरित करता है।’’
सीएम योगी का बधाई संदेश
Eid-Ul-Adha 2025: मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-अज़हा के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। ईद-उल-अजहा का पर्व सभी को मिल जुलकर रहने और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा प्रदान करता है।” ईद-उल-अजहा मुख्य इस्लामी त्योहारों में से एक है। यह अल्लाह के हुक्म का पालन करने के लिए पैगंबर इब्राहिम के अपने बेटे की बलि देने के लिए तैयार होने की याद में मनाया जाता है।
#UPCM @myogiadityanath ने ईद-उल-अज़हा के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ईद-उल-अज़हा का त्योहार सभी को मिल-जुलकर रहने तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा प्रदान करता है।
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 6, 2025
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
Eid-Ul-Adha 2025: अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘ईद-उल-अजहा की दिली मुबारकबाद।’’इस अवसर पर लोगों को बधाई देते हुए बहुजन समाज पार्टी के प्रमुख मायावती ने एक पोस्ट में लिखा, “देश व दुनियाभर में रहने वाले सभी भारतीय भाई-बहनों और उनके परिवार वालों को ईद-उल-अजहा त्योहार की दिली मुबारकबाद एवं सुख, शांति व समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं।’’ कांग्रेस की प्रदेश इकाई के प्रमुख अजय राय ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘‘ईद-उल-अजहा की दिली मुबारकबाद। इस मुबारक मौके पर सभी देश व प्रदेशवासियों के अमन, चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ करता हूं।’’
लेखक के बारे में
I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.
और भी पढ़ें...Web Title: CM Yogi Adityanath and the Governor congratulated the people on Eid-ul-Adha, said a heart touching thing by posting on social media
उत्तर प्रदेश
और भी पढ़ें ›
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pmयूपी रेरा ने 11 रियल एस्टेट परियोजनाओं को दी मंजूरी
01 Oct 2026 | 11:36 pmहिरासत में लिए जाने के समय से शुरू होती है मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने की समय-सीमा : अदालत
01 Oct 2026 | 11:29 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pmगाजियाबाद : इंदिरापुरम के गोदाम में भीषण आग, कोई हताहत नहीं
01 Oct 2026 | 11:11 pmमहिलाओं से मारपीट : उप जिलाधिकारी समेत 10 अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आरोप
01 Oct 2026 | 11:05 pm