CM Yogi Adityanath News: यूपी में मौसम ने मचाया तांडव, सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

CM Yogi Adityanath News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बारिश और आकाशीय बिजली से हुई भारी तबाही पर संज्ञान लिया।

CM Yogi Adityanath News: यूपी में मौसम ने मचाया तांडव, सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

CM Yogi Adityanath News || Image- IBC24 News File

Modified Date: May 29, 2026 / 03:45 pm IST
Published Date: May 29, 2026 3:39 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सीएम योगी ने बारिश और आकाशीय बिजली से हुई भारी तबाही पर संज्ञान लिया।
  • सीएम योगी ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की शुक्रवार को अपील की।
  • सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए कई बड़े निर्देश।

CM Yogi Adityanath News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार देर रात कई जिलों में तेज आंधी-तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली से हुई भारी तबाही का संज्ञान लेते हुए लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की शुक्रवार को अपील की। यहां जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को बचाव कार्य तेज करने, नुकसान का आकलन करने और राहत राशि जल्द जारी करने के निर्देश दिए हैं।

पुल हादसे पर जताया शोक

सीएम योगी आदित्यनाथ ने हमीरपुर जिले में बेतवा नदी के निर्माणाधीन पुल पर हुई दर्दनाक दुर्घटना में श्रमिकों की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने हादसे को अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को 5-5 लाख रुपये तथा घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। (CM Yogi Adityanath News) उन्होंने घायलों को तत्काल बेहतर उपचार उपलब्ध कराने और प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद सुनिश्चित करने को कहा है।

स्वीकार नहीं की जाएगी लापरवाही

CM Yogi Adityanath News:  प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। गुरूवार देर रात आए तेज आंधी-तूफान, बारिश और आकाशीय बिजली से प्रदेश के कई जिलों में भारी नुकसान तथा जनजीवन प्रभावित हुआ है। (CM Yogi Adityanath News) मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को तत्काल क्षेत्र में जाकर सर्वेक्षण कर नुकसान का आकलन करने और राहत राशि शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए हैं।

हर तीन घंटे में पेश की जाएगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और हर तीन घंटे में स्थिति की अद्यतन रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई जाए। (CM Yogi Adityanath News) साथ ही मुआवजा वितरण, राहत शिविरों, बचाव अभियान और अन्य प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करने को भी कहा गया है ताकि आमजन तक सही और समयबद्ध सूचना पहुंच सके।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.