Naxal Arms Recovery: नक्सलियों ने जमीन के नीचे छुपाया खतरनाक जखीरा, देखकर सुरक्षा बल भी रह गए हैरान, हथियार बनाने की मशीन और विस्फोटक सामग्री जब्त
Naxal Arms Recovery: नक्सलियों ने जमीन के नीचे छुपाया खतरनाक जखीरा, देखकर सुरक्षा बल भी रह गए हैरान, हथियार बनाने की मशीन और विस्फोटक सामग्री जब्त
Naxal Arms Recovery | Photo Credit: IBC24
- हथियारों का जखीरा बरामद
- हथियार निर्माण उपकरण जब्त
- गढ़चिरौली पुलिस और सुरक्षाबलों की 7 टीमों ने मिलकर कार्रवाई की
राजनांदगांव: Naxal Arms Recovery नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबालों ने महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे घने जंगलों से नक्सलियों द्वारा छुपाए गए हथियार, विस्फोटक और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण को बरामद किया है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने हथियारों और विस्फोटकों का बड़ा जखीरा जमीन के नीचे छुपाकर रखे थे।
Naxal Weapons Factory Busted जानकारी के मुताबिक, सर्च ऑपरेशन के दौरान जवानों को संदिग्ध स्थान पर जमीन के भीतर छिपाए गए हथियार और विस्फोटक मिले। बरामद सामान में INSAS राइफल, क्लेमोर माइंस, डेटोनेटर, बारूद और 500 से अधिक BGL (बैरल ग्रेनेड लॉन्चर) सेल शामिल हैं। इतना ही नहीं हथियारों के निर्माण में कथित तौर पर इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी जब्त किए गए, जिनमें दो खराद मशीनें, दो मोटरें, एक ग्राइंडर मशीन, इन्वर्टर यूनिट, बैटरी, लोहे की छड़ें और सोलर प्लेट शामिल हैं। (Naxal weapon manufacturing unit busted)
जवानों की 7 टीमों ने चलाया अभियान
गढ़चिरौली पुलिस बल के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से गहन पूछताछ के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि माओवादियों ने महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमा पर स्थित वन क्षेत्र में काकुर पोस्टे से 7 किमी दूर जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) में हथियार और हथियार बनाने आवश्यक सामग्री छिपा रखी है। तदनुसार 26 मई 2026 को गढ़चिरौली पुलिस अधीक्षक एम. रमेश के मार्गदर्शन में उक्त वन क्षेत्र में एक संयुक्त अंतर्राज्यीय अभियान चलाया गया।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Bhopal Bakrid Controversy: बकरीद पर राजधानी में मचा बवाल, गाय काटने की अफवाह से बढ़ा तनाव, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
- Nuh Wall Collapse Latest News: ईद के दिन ही बुझ गए परिवारों के चिराग.. खेल रहे बच्चों पर भरभराकर गिरी ऊंची दीवार, दो की दबकर दर्दनाक मौत, पसरा मातम
- Punjab BJP New State Chief: “विधानसभा चुनाव से पहले ही पंजाब में भाजपा ने कर दिया आत्मसमर्पण”.. नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान होते ही जानें किसने साधा जोरदार निशाना,

Facebook


