CM Yogi Adityanath News: ‘अरण्य समागम’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी आदित्यनाथ, जंगली जानवरों का सामना करने वाले बच्चों को किया सम्मानित
CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर वीर बच्चों, वनकर्मियों और सामाजिक संगठनों को सम्मानित किया।
CM Yogi Adityanath News/Image Credit: Yogi Adityanath X Handle
- ‘अरण्य समागम’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम योगी आदित्यनाथ
- सीएम योगी ने वीर बच्चों, वनकर्मियों और सामाजिक संगठनों को सम्मानित किया।
- कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री ने वन विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
CM Yogi Adityanath News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में वीर बच्चों, वनकर्मियों और सामाजिक संगठनों को सम्मानित किया। उन्होंने तेंदुए के हमले से स्वयं और दूसरों की जान बचाने वाले बच्चों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। इस अवसर पर बहराइच के 10 वर्षीय अच्छेलाल और प्रयागराज की 18 वर्षीय तनु सिंह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
इन बच्चों को मिला सम्मान
एक बयान के मुताबिक, छह दिसंबर 2025 को अच्छेलाल पर गन्ने के खेत के पास तेंदुए ने हमला किया लेकिन उसने साहस दिखाते हुए मुकाबला किया और सुरक्षित बच निकला। बयान में बताया गया कि वहीं, आठ जनवरी 2026 को झूंसी क्षेत्र के एक गांव में तेंदुआ घर में घुस गया लेकिन तनु सिंह ने सूझ-बूझ दिखाते हुए दो बच्चों को बाहर निकाला (CM Yogi Adityanath News) और तेंदुए को कमरे में बंद कर दिया, जिससे उसे सुरक्षित पकड़ लिया गया। मुख्यमंत्री ने वन विभाग के कर्मचारियों पुष्पेंद्र सिंह, सुनील कुमार गौंड, शिवम कुमार और रीना शर्मा को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया।
सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी किया गया सम्मानित
CM Yogi Adityanath News: साथ ही, वानिकी क्षेत्र में योगदान देने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं बृजेंद्र पाल सिंह और सत्येंद्र कुमार श्रीवास्तव को भी सम्मान दिया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्बन क्रेडिट प्रोजेक्ट के अंतर्गत कुशीनगर के ईश्वर चंद और रायबरेली की सुनीता को चेक वितरित किए गए। कार्यक्रम से पूर्व मुख्यमंत्री ने वन विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। (CM Yogi Adityanath News) इस अवसर पर वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना और के.पी. मलिक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Bilai Mata Temple Dhamtari: जंगल में पड़े पत्थर को देखकर चौंक पड़े थे कांकेर के राजा, काली बिल्लियों की वजह से मिला माता को नया नाम, जानिए धमतरी के बिलई माता की कहानी
- Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 2: ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, दो दिन में कर ली इतने करोड़ की कमाई
- Surguja Olympic 2026 : बस्तर के बाद अब सरगुजा में दिखेगा दम! गीता फोगाट की मौजूदगी में CM विष्णुदेव साय ने किया ओलंपिक का आगाज, विजेताओं पर होगी करोड़ों की बारिश

Facebook


