CM Yogi Adityanath News: प्रधानमंत्री के ’12 साल विश्वास के, विकास के,जनकल्याण के’, सीएम योगी ने पीएम मोदी को दी बधाई

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है

CM Yogi Adityanath News: प्रधानमंत्री के ’12 साल विश्वास के, विकास के,जनकल्याण के’, सीएम योगी ने पीएम मोदी को दी बधाई

CM Yogi Adityanath News/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: June 9, 2026 / 05:02 pm IST
Published Date: June 9, 2026 4:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सीएम योगी ने पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर उनको बधाई दी है।
  • सीएम योगी ने कहा- प्रधानमंत्री के '12 साल विश्वास के, विकास के,जनकल्याण के'
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना की।

CM Yogi Adityanath News: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 12 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक विस्तृत पोस्ट में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने जनभागीदारी को विकास की महत्वपूर्ण शक्ति में परिवर्तित किया है और सुशासन को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया है।

पीएम मोदी की नीतियों से मिली देश की आर्थिक वृद्धि को गति

मुख्यमंत्री ने कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी), पीएम गति शक्ति, डिजिटल परिवर्तन तथा उद्यमशीलता को बढ़ावा देने वाली नीतियों ने देश की आर्थिक वृद्धि को गति देने में योगदान दिया है। (CM Yogi Adityanath News) उन्होंने मिशन लाइफ, नवीकरणीय ऊर्जा और स्वच्छ गतिशीलता जैसी पहलों का भी उल्लेख किया और कहा कि इनसे विकास तथा पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करने का प्रयास किया गया है।

सीएम योगी ने पीएम मोदी को दी बधाई

CM Yogi Adityanath News: सीएम योगी ने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और पहलों का प्रभाव गरीब कल्याण, कृषि, महिला सशक्तिकरण, युवा विकास, स्वास्थ्य, तकनीकी नवाचार, रक्षा आधुनिकीकरण और सांस्कृतिक गतिविधियों सहित कई क्षेत्रों में देखा गया है। उन्होंने ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्तमान अवधि सेवा, सुशासन और विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। (CM Yogi Adityanath News) मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई भी दी। नरेंद्र मोदी ने 26 मई 2014 को पहली बार भारत के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद वह 2019 के लोकसभा चुनाव में दोबारा निर्वाचित हुए और 2024 के आम चुनाव के बाद लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.