Kamleshwar Dodiyar Statement: 18 जून को बताऊंगा किसे वोट दिया?.. गायब होने की खबरों के बीच आया इस विधायक का बड़ा बयान, कहा- ‘नहीं दूंगा दल्लों-गल्लो के सवालों का जवाब’
18 जून को बताऊंगा किसे वोट दिया?.. गायब होने की खबरों के बीच आया इस विधायक का बड़ा बयान, Kamleshwar Dodiyar Statement on Rajya Sabha Elections
भोपाल: Kamleshwar Dodiyar Statement राज्यसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश की राजनीति में जारी हलचल के बीच भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि 18 जून को ही बताऊंगा कि मैंने वोट किसको दिया?” हालांकि विधायक ने अपनी पोस्ट में किसी राजनीतिक दल या उम्मीदवार का नाम नहीं लिया है। विधायक की सोशल मीडिया पोस्ट अब राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है
Kamleshwar Dodiyar Statement दरअसल, मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के बीच सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के गायब होने की खबरें सामने आई थी। इसी बीच अब उनका पोस्ट सामने आया। उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट पर लिखा कि मेन स्ट्रीम मीडिया को सूचित करता हूँ कि राज्यसभा चुनाव के बारे में 18 जून को ही बताऊंगा कि मैंने वोट किसको दिया? इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “और हाँ दल्लों और गल्लों के सवालों का जवाब नहीं दूँगा, हमें सुझाव देने वाले दल्लों को पहले पंच या पार्षद बनना चाहिए।”
डोडियार की इस पोस्ट के बाद राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी अटकलों का दौर और तेज हो गया है। राज्यसभा चुनाव में छोटे दलों और निर्दलीय विधायकों की भूमिका को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में विधायक के इस बयान को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। हालांकि विधायक ने अपनी पोस्ट में किसी राजनीतिक दल या उम्मीदवार का नाम नहीं लिया है।

ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Jaundice Outbreak: छत्तीसगढ़ में पीलिया का कहर, मैनपाट के बाद अब यहां कई मरीज मिलने से मचा हड़कंप, उपसरपंच सहित 5 की हो चुकी है मौत
- TMC MP Kakoli Ghosh Statement: TMC में बगावत! क्यों NDA में शामिल हो रही चार बार की सांसद काकोली घोष, बताई चौंकाने वाली वजह
- Raipur Water Supply News: राजधानीवासियों के लिए जरूरी खबर, इन 42 इलाकों में नहीं आएगा पानी, जानिए किन क्षेत्रों में रहेगी किल्लत
- Ujjwala Yojana Subsidy New Rules: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को बड़ा झटका, सरकार ने बदले नियम, जानिए अब कितने सिलेंडर पर मिलेगी सब्सिडी?
- Mangal Gochar 2026: ग्रहों के सेनापति मंगल बदलेंगे अपनी चाल, बदलेगी इन तीन राशियों की किस्मत, कारोबार और करियर में मिलेगा बड़ा लाभ
- Aaj ka Rashifal 9 June 2026: आज इन राशियों के अधूरे काम होंगे पूरे, इन्हें होगा धन लाभ… जानें क्या कहते हैं आपके सितारें

Facebook


