UP News: पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता का सीएम योगी ने किया शुभारंभ, कोर्ट में उतरकर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन, कहा- जितना पसीना बहेगा, जीत उतनी ही बड़ी होगी
पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता का सीएम योगी ने किया शुभारंभ, कोर्ट में उतरकर खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन, CM Yogi inaugurated Police Badminton Cluster Competition
लखनऊः UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखनऊ में ‘द्वितीय अखिल भारतीय पुलिस बैडमिंटन क्लस्टर प्रतियोगिता 2025-26’ का शानदार शुभारंभ किया। गोमतीनगर स्थित बाबू बनारसी दास यूपी बैडमिंटन एकेडमी में आयोजित इस कार्यक्रम में सीएम ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें जीवन का मूलमंत्र दिया। उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री ने खुद भी बैडमिंटन खेलकर अपनी खेल भावना का प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में देशभर से लगभग 1400 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। सीएम ने स्मारिका का विमोचन किया और खिलाड़ियों को अनुशासन व खेल भावना की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में यूपी पुलिस और खेल उपलब्धियों पर आधारित एक शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई।
सीएम योगी ने कहा कि जब हम भारत के प्राचीन धर्मग्रंथों का अवलोकन करते हैं,अर्जुन का उल्लेख करते हैं तो अर्जुन का मतलब- एकाग्रता, अनुशासन,समर्पण का जो प्रतीक है वही अर्जुन है। खेल के लिए इन भावनाओं का महत्व हम सबके सामने महत्व रखता है। जब हम भारत के प्राचीन धर्मग्रंथों का अवलोकन करते हैं,अर्जुन का उल्लेख करते हैं तो अर्जुन का मतलब- एकाग्रता, अनुशासन,समर्पण का जो प्रतीक है वही अर्जुन है। खेल के लिए इन भावनाओं का महत्व हम सबके सामने महत्व रखता है। जब हम ‘मल्ल युद्ध’ की बात करते हैं, तो बलराम जी और भीम जी का भी उल्लेख हम लोगों को स्मरण हो होता है। बलराम जी का मतलब शक्ति और संतुलन का प्रतीक। गदा युद्ध में शक्ति भी है, रणनीति भी है, पराक्रम भी है, और आज मुझे प्रसन्नता है कि डबल इंजन सरकार खेल की इन प्राचीन विधाओं से प्रेरणा प्राप्त करते हुए ये सभी कार्यक्रम प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।
सीएम योगी ने कहा कि हर मेडल के पीछे संघर्ष और कभी हार न मानने के संकल्प की एक कहानी होती है। टैलेंट शुरुआत देता है लेकिन याद रखना हमारी मेहनत हमें लक्ष्य तक पहुंचाती है। जितना पसीना बहेगा जीत उतनी ही बड़ी होगी, खेल हमें गिरना, उठना और फिर जीतना सिखाता है। जब हम बैडमिंटन में एक शटलकॉक को नीचे नहीं गिरने देते वैसे ही हमें अपने जीवन में अपने हौसलों को और अपने सपनों को कभी टूटने नहीं देना चाहिए। हर खेल में स्टेप और शॉट का ध्यान जरूरी है वैसे ही जीवन में निरंतर सुधार और अनुशासन के साथ लगातार किए जाने वाले प्रयास का परिणाम भी उतना ही बेहतर तरीके से हम सबको प्राप्त होता है और मुझे प्रसन्नता है कि प्रधानमंत्री जी के इस विजन को हम लोगों ने उत्तर प्रदेश के अंदर प्रभावी ढंग से लागू करने में सफलता प्राप्त की।
2017 के पहले स्टेडियम नाम मात्र के थे। जो थे उनमें बुनियादी सुविधाएं नहीं थीं। उनका उचित रखरखाव नहीं था, ट्रैक टूटे हुए थे, स्विमिंग पूल सूखे पड़े थे, खिलाड़ी उपेक्षित था और हमारा जो खिलाड़ी था, कुशल खिलाड़ी था, वह कार्यालय-कार्यालय भटकने के लिए मजबूर होते थे। प्रतिभाएं प्रतीक्षा सूची में दम तोड़ने के लिए मजबूर होती थीं। आज हम सबको ये बताते हुए प्रसन्नता होती है कि उत्तर प्रदेश देश के उन राज्यों में है जिन्होंने कुशल खिलाड़ियों के लिए सीधी भर्ती, पदोन्नति और नकद पुरस्कार की एक पारदर्शी व्यवस्था अपने यहां लागू की है। सीएम योगी ने कहा कि मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के 534 खिलाड़ियों को अब तक हमने सीधी भर्ती के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस में और उत्तर प्रदेश शासन के विभिन्न पदों पर नियुक्ति पत्र दिए हैं और वे आज प्रदेश के अंदर कार्य कर रहे हैं। 546 स्पोर्ट्स कोटे के अंदर सीधी भर्ती से नई भर्ती की प्रक्रिया वर्तमान में प्रक्रियाधीन है और बहुत शीघ्र उनको भी हम नियुक्ति पत्र वितरण का कार्य करेंगे। 2021 से अब तक 334 खिलाड़ियों को निरीक्षक, उपनिरीक्षक और मुख्य आरक्षी पदों में प्रमोशन भी दिया है।
यह भी पढ़ेंः-
- CM Yogi Adityanath News: ‘जन-जन की आकांक्षाओं की होगी पूर्ति’, सीएम योगी ने शुभेंदु अधिकारी को दी शुभकामनाएं, मंच पर पहनाया भगवा अंगवस्त्र
- Mangal Ketu Nakshatra Parivartan : सावधान! मंगल-केतु का मिलन ला रहा है बड़ा बदलाव, इन 4 राशियों की चमकने वाली है किस्मत,क्या आपकी राशि है शामिल?
- Haridwar Viral News: मना करने के बाद भी नहीं मान रही थी पत्नी, फिर परेशान पति ने उठाया ये कदम, जानकर आपको भी नहीं होगा यकीन
- LIC Smart Pension Scheme : रिटायरमेंट की टेंशन खत्म! LIC की इस स्कीम में लगाएं पैसे और हर महीने घर बैठे पाएं 10 हज़ार रुपये की पेंशन, जानें कैसे?
- Curry leaves health benefits: सेहत के लिए फायदेमंद है ये पत्ता, रोज चबाएं सुबह, कम होने लगेगा वजन, मिलेंगे कई फायदे
- Opposition Leader Switched to BJP : सिर्फ शुभेंदु-सम्राट नहीं, ये दिग्गज भी हैं बीजेपी के ‘गेम चेंजर’! देखें दूसरे दलों से आए उन दिग्गजों की लिस्ट, जिन्होंने खिलाया ‘कमल’

Facebook


