अपहरण मामले में हास्य अभिनेता सुनील पाल ने दी गवाही

Ads

अपहरण मामले में हास्य अभिनेता सुनील पाल ने दी गवाही

  •  
  • Publish Date - April 21, 2026 / 12:59 AM IST,
    Updated On - April 21, 2026 / 12:59 AM IST

मेरठ (उप्र), 20 अप्रैल (भाषा) बॉलीवुड अभिनेता और हास्य कलाकार सुनील पाल ने सोमवार को मेरठ की एक अदालत में अपने अपहरण मामले में गवाही देते हुए दो आरोपियों की पहचान की।

पाल ने अदालत परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि उनका दो दिसंबर 2024 को मेरठ से अपहरण करके उन्हें बिजनौर में बंधक बनाकर रखा गया था। उन्होंने कहा कि इस मामले में सभी आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं और अब न्यायिक प्रक्रिया जारी है।

पाल ने उत्तर प्रदेश पुलिस और राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें न्याय मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि मेरे साथ जो हुआ, वह किसी और के साथ न हो।”

अभिनेता ने बताया कि इस घटना के बाद वह मानसिक आघात से गुजर रहे हैं और उनका करीब 10 किलोग्राम वजन कम हो गया है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें बाहर निकलने में डर लगता है और वह अपनी सुरक्षा को लेकर सतर्क रहते हैं।

भाषा सं. सलीम रंजन

रंजन