Raipur LPG Cylinder Price Today: दाम बढ़ने के बाद अब राजधानी में कितने में मिलेगा गैस सिलेंडर? भरवाने से पहले जान लें नया रेट

Ads

Raipur LPG Cylinder Price Today: तेल कंपनियों ने आम आदमी को एक और बड़ा झटका दिया है। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में आज फिर बढ़ोत्तरी कर दी है।

  •  
  • Publish Date - June 7, 2026 / 07:56 AM IST,
    Updated On - June 7, 2026 / 07:56 AM IST

Raipur LPG Cylinder Price Today

HIGHLIGHTS
  • घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपये महंगा, रायपुर में अब सिलेंडर 1013 रुपये में मिलेगा
  • 3 महीने में दूसरी बार बढ़े दाम, घरेलू गैस सिलेंडर कुल 89 रुपये महंगा हो चुका है
  • तेल कंपनियों ने बढ़ती लागत और प्रति सिलेंडर 703 रुपये तक के नुकसान को बढ़ोतरी की वजह बताया है

Raipur LPG Cylinder Price Today: तेल कंपनियों ने आम आदमी को एक और बड़ा झटका दे दिया है। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में आज फिर 29 रूपये की बढ़ोत्तरी कर दी है। नई दरें आज से लागू कर दी गई है। वही, अब घरेलू सिलेंडर की कीमत बढ़ने के बाद अब रायपुर में पहले 984 रुपए में मिलने वाला LPG सिलेंडर अब 1013 रुपए में मिलेगा।

 

आपको बता दें कि तीन महीने में दूसरी बार LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई है, 3 महीने के अंदर घरेलू सिलेंडर 89 रुपए महंगा हो गया है। अब आलम ये है कि आम जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। तेल कंपनियों ने इसके लिए बढ़ी वैश्विक ऊर्जा लागत को वजह बताया है। तेल कंपनियों का दावा है कि सिलेंडर पर कंपनी 703 रुपए का नुकसान पर चल रही है। जो एक घाटे का सौदा है।

3 महीने में दूसरी बार बढ़े दाम

गौरतलब है कि हाल ही में 1 जून से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी, जिसमें बड़े शहरों में लगभग 53.50 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर के दाम भी बढ़े थे। लेकिन आज घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में 29 रूपये की बढ़ोत्तरी कर दी है।

 

इन्हें भी पढ़ें

 

Join Our Whatsapp Group

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कितनी बढ़ोतरी हुई है?

घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी की गई है और नई दरें आज से लागू हो गई हैं।

रायपुर में अब घरेलू LPG सिलेंडर कितने का मिलेगा?

रायपुर में पहले 984 रुपये में मिलने वाला घरेलू LPG सिलेंडर अब 1013 रुपये में मिलेगा।

पिछले 3 महीनों में LPG सिलेंडर कितना महंगा हुआ है?

पिछले 3 महीनों में घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में कुल 89 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है।

LPG सिलेंडर के दाम क्यों बढ़ाए गए?

तेल कंपनियों के अनुसार वैश्विक ऊर्जा लागत और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण LPG की कीमतों में वृद्धि की गई है।

क्या कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम भी बढ़े हैं?

हां, 1 जून से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में लगभग 53.50 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी।