इटावा में दरोग़ा ने की गोली मारकर आत्महत्या

Ads

इटावा में दरोग़ा ने की गोली मारकर आत्महत्या

  •  
  • Publish Date - April 1, 2024 / 12:32 AM IST,
    Updated On - April 1, 2024 / 12:32 AM IST

इटावा (उप्र), 31 मार्च (भाषा) इटावा जिला मुख्यालय के सिविल लाइन थाने में तैनात एक पुलिस उप निरीक्षक (दरोग़ा) ने कथित तौर पर रविवार देर शाम अपने सहकर्मी की रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार वर्मा ने बताया कि नगर के सिविल लाइन थाने में तैनात उप निरीक्षक सत्येन्द्र वर्मा (32) ने रविवार देर शाम अपने निजी आवास में सहकर्मी की सर्विस रिवाल्वर से उस समय अपने आपको गोली मार ली जब उसका सहकर्मी रिवाल्वर कमरे में छोडकर शौचालय गया था।

उन्होंने बताया कि सत्येंद्र मूलरूप से हरदोई जिले का निवासी था और अपने पिता के निधन के बाद उसे नौकरी मिली थी।

एसएसपी ने बताया कि दरोग़ा कुछ समय से अवसाद में था। उन्होंने कहा मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं आनन्द शोभना

शोभना