शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी सिपाही निलंबित

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी सिपाही निलंबित

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी सिपाही निलंबित
Modified Date: December 27, 2023 / 04:52 pm IST
Published Date: December 27, 2023 4:52 pm IST

बरेली (उप्र), 27 दिसंबर (भाषा) शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में एक पुलिसकर्मी पर मामला दर्ज किया गया है। सुभाषनगर थाने के आरोपी सिपाही शाहनवाज को निलंबित कर उसके खिलाफ विभागीय जांच भी बिठाई गई है।

बरेली के पुलिस अधीक्षक (नगर) राहुल भाटी ने बताया कि मंगलवार को सुभाषनगर के आरक्षी शाहनवाज के विरूद्ध एक शिकायत मिली थी और शिकायतकर्ता ने उक्त आरक्षी के विरूद्ध शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को ही आरक्षी शाहनवाज के खिलाफ भादंसं की धारा 376 (दुष्कर्म) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। महिला का आरोप है कि शाहनवाज ने शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया।

भाटी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरक्षी को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है।

भाषा सं राजेंद्र राजकुमार


लेखक के बारे में