गोरखनाथ मंदिर में श्री राम कथा के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ

गोरखनाथ मंदिर में श्री राम कथा के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ

गोरखनाथ मंदिर में श्री राम कथा के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ
Modified Date: July 22, 2026 / 07:31 pm IST
Published Date: July 22, 2026 7:31 pm IST

गोरखपुर (उप्र), 22 जुलाई (भाषा) गोरक्षपीठाधीश्वर और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को गोरखनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा सप्ताह के मौके पर शुरू होने जा रही भव्य श्री राम कथा के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

श्री गोरखनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी योगी कमलनाथ ने बताया कि गुरु-शिष्य परंपरा को आगे बढ़ाते हुए श्री गोरक्षपीठ इस साल भी गुरु पूर्णिमा के मौके पर 23 जुलाई से 29 जुलाई तक महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में भव्य श्री राम कथा का आयोजन कर रही है।

उन्होंने बताया कि प्रयागराज के आचार्य श्री शांतनु जी महाराज कथा का पाठ और वर्णन करेंगे।

कमलनाथ ने बताया कि बृहस्पतिवार को श्री राम कथा शुरू होने से पहले गोरक्षपीठ के पीठाधीश्वर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कथा व्यास आचार्य शांतनु जी महाराज की मौजूदगी में, संतों, मुख्य यजमान, अन्य यजमानों और 151 वैदिक छात्रों ने शंख और बैंड की धुन के साथ एक शोभायात्रा निकाली।

मुख्य पुजारी ने सभी भक्तों को कथा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हुए बताया कि श्री राम कथा रोजाना अपराह्न तीन बजे से शाम छह बजे तक होगी और इसका सीधा प्रसारण श्री गोरखनाथ मंदिर के सभी सोशल मीडिया माध्यमों से भी किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि गोरक्षपीठधीश्वर योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में 29 जुलाई को श्री राम कथा का समापन और पूर्णाहुति होगी तथा गुरु पूर्णिमा के दिन श्री गोरखनाथ मंदिर में विशेष पूजा, आशीर्वाद वचन, भजन और सहभोज जैसे पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाषा सं. सलीम जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में