दंपति ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

Ads

दंपति ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

  •  
  • Publish Date - May 5, 2026 / 11:18 AM IST,
    Updated On - May 5, 2026 / 11:18 AM IST

जालौन (उप्र), पांच मई (भाषा) जालौन कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात कारणों से एक दंपति ने आत्महत्या कर ली।

पुलिस क्षेत्राधिकारी शैलेंद्र कुमार बाजपेई ने बताया कि सोमवार रात लगभग 10 बजे जालौन कोतवाली क्षेत्र के गांव बिरिया खुर्द में अज्ञात कारणों के चलते विवेक (22) और उसकी पत्नी साधना (21) ने अपने कमरे में पंखे के कुंडे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं।

बाजपेई ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर चंद्र ने बताया कि मृत दंपति की छह माह की एक बेटी है।

भाषा सं सलीम वैभव

वैभव