उत्तर प्रदेश में कहीं भी गोहत्या नहीं हो रही : पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री

उत्तर प्रदेश में कहीं भी गोहत्या नहीं हो रही : पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री

उत्तर प्रदेश में कहीं भी गोहत्या नहीं हो रही : पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री
Modified Date: March 9, 2026 / 10:21 pm IST
Published Date: March 9, 2026 10:21 pm IST

हाथरस, नौ मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने सोमवार को कहा कि राज्य में कहीं भी गोहत्या नहीं हो रही है और दुग्ध के उत्पादन में राज्य देश में शीर्ष स्थान पर है।

धर्मपाल सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘यह गलत प्रचार है कि उत्तर प्रदेश में गोहत्या हो रही है। जब से योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं, कसाई गाय को देखकर कांपते हैं। पहले, गायें कसाइयों को देखकर कांपती थीं।’

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के प्रस्तावित गोरक्षा अभियान का जिक्र करते हुए उप्र के मंत्री ने कहा, ”अगर शंकराचार्य उप्र के बजाय पश्चिम बंगाल में अपनी यात्रा करते हैं, तो मैं भी उनके साथ शामिल होऊंगा। वहां (पश्चिम बंगाल) भी हम गोभक्तों की सरकार बनाएंगे और गोहत्या रोकेंगे।”

इससे पहले शनिवार को, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा था कि 11 मार्च को लखनऊ में गाय संरक्षण के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया जाएगा, जब गाय को ‘राज्य माता’ घोषित करने और गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए दी गई 40 दिन की समय सीमा समाप्त हो जाएगी।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने योगी आदित्यनाथ को 11 मार्च के अपने आंदोलन में शामिल होने के लिए भी आमंत्रित किया है।

मंत्री ने कहा कि राज्य दुग्ध उत्पादन में देश में नंबर एक है।

भाषा

सं, जफर रवि कांत


लेखक के बारे में