जालौन में पत्थर से दलित महिला का सिर कुचल कर हत्या

जालौन में पत्थर से दलित महिला का सिर कुचल कर हत्या

जालौन में पत्थर से दलित महिला का सिर कुचल कर हत्या
Modified Date: February 4, 2026 / 05:38 pm IST
Published Date: February 4, 2026 5:38 pm IST

जालौन (उप्र), चार फरवरी (भाषा) जिले के एक गांव में 55 वर्षीय दलित महिला की कथित तौर पर हत्या कर उसका शव खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में पत्थर से महिला का सिर कुचल कर हत्या की गई है और उसका शव निर्वस्त्र मिला है।

उनके अनुसार, शव पीड़िता के घर से लगभग 20 मीटर दूर एक खेत में मिला। सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और जांच के लिए इलाके को घेर लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब नौ बजे महिला का शव पड़ने होने की सूचना मिली।

वर्मा ने बताया, ‘पुलिस मौके पर पहुंची और मृतका की पहचान पता करने के लिए स्थानीय निवासियों से पूछताछ की।’ उन्होंने कहा कि महिला की पहचान हो चुकी है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘आरोपी की पहचान कर उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’

उन्होंने कहा कि जांच के इस चरण में यौन उत्पीड़न की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

भाषा सं. जफर नोमान

नोमान


लेखक के बारे में