देवरिया: घर में अकेले रह रहे वृद्ध का पेड़ से लटका मिला शव

देवरिया: घर में अकेले रह रहे वृद्ध का पेड़ से लटका मिला शव

देवरिया: घर में अकेले रह रहे वृद्ध का पेड़ से लटका मिला शव
Modified Date: February 12, 2026 / 05:53 pm IST
Published Date: February 12, 2026 5:53 pm IST

देवरिया, (उप्र), 12 फरवरी (भाषा) देवरिया जिले के लार क्षेत्र में घर में अकेले रह रहे एक वृद्ध का बृहस्पतिवार को पेड़ से लटका शव मिलाा। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार लार क्षेत्र के ग्राम डुमरी में बंका गुप्ता (72) का घर के सामने पेड़ से लटका शव मिला है।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है तथा बंका के बेटों और पत्नी को इस घटना की जानकारी दे दी गई है।

ग्रामीणों के अनुसार बंका गुप्ता के परिवार पत्नी, दो बेटे और तीन बेटिया हैं। उनकी तीनों बेटियां शादी के बाद अपने ससुराल में हैं जबकि दोनों बेटे मुम्बई में रहते हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि अभी कुछ माह पूर्व बंका की पत्नी भी मुम्बई में अपने बेटों के पास रहने के लिए चली गई थी।

इस संबंध में लार थाने के प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बंका गुप्ता अकेलेपन के कारण तनाव में रहते थे और कयास लगाया जा रहा है कि उन्होंने अकेलेपन के कारण खुदकुशी कर ली होगी।

भाषा सं जफर राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में