Dimpal Choudhary Video Video: हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी ने स्टेज पर युवक को जड़ा तमाचा, शो के दौरान कमर में हाथ डालकर कर रहा था अश्लील हरकत, वायरल हुआ वीडियो
Dimpal Choudhary Video Video: हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी ने स्टेज पर युवक को जड़ा तमाचा, शो के दौरान कमर में हाथ डालकर कर रहा था अश्लील हरकत, वायरल हुआ वीडियो
Dimpal Choudhary Video Video: हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी ने स्टेज पर युवक को जड़ा तमाचा, शो के दौरान कमर में हाथ डालकर कर रहा था अश्लील हरकत, वायरल हुआ वीडियो / Image: Viral Video
- स्टेज पर डांसर से बदसलूकी का आरोप
- डिंपल चौधरी ने मंच पर जड़ा थप्पड़
- पुलिस में शिकायत नहीं करेंगी डिंपल
हाथरस: Dimpal Choudhary Video Video उत्तर प्रदेश की हरियाणवी स्टेज डांसर डिंपल चौधरी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में डिंपल चौधरी एक युवक को स्टेज पर तमाचा जड़ते हुए दिखाई दे रही है। बताया जा रहा है कि शो के दौरान युवक ने सिंगर से बदसलूकी थी, जिसके बाद डिंपल चौधरी भड़क उठी और उसे स्टेज पर ही तमाचा जड़ दिया। वीडियो में एक युवक स्टेज पर परफॉर्मेंस के दौरान उनकी कमर को छूता हुआ दिखाई दे रहा है।
डिंपल चौधरी के साथ स्टेज पर बदसलूकी
Dimpal Choudhary Video Video युवक की इस हरकत पर डिंपल चौधरी भड़क गईं। उन्होंने मंच पर ही उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उन्होंने माइक पर युवक को फटकार लगाते हुए कहा, “परफॉर्मेंस चल रही है इसका मतलब ये नहीं है कि हाथ लगाओगे।” बता दें कि डिंपल चौधरी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर की रहने वाली हैं। वह हरियाणा के अलावा राजस्थान और उत्तर प्रदेश में भी स्टेज शो करती हैं।
युवक को जड़ा झन्नाटेदार तमाचा
डिंपल चौधरी ने मामले की शिकायत करते हुए बताया कि घटना 3 जून को उत्तर प्रदेश के हाथरस क्षेत्र में हुई थी। एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के जन्मदिन के अवसर पर डांस और रागनी प्रोग्राम रखा था। प्रोग्राम देर शाम करीब 8 बजे शुरू हुआ था, जबकि वह रात करीब 10 बजे मंच पर पहुंची थीं। प्रोग्राम में डांसर और सिंगर शिवानी, कोमल चौधरी समेत कई अन्य कलाकार भी मौजूद थे, जो बारी-बारी से मंच पर अपनी परफॉर्मेंस दे रहे थे।
जिला हाथरस।
हरियाणवी स्टेज डांसर डिंपल चौधरी स्टेज पर कर थी डांस बीच में आया एक युवक डांसर को आया गुस्सा पहले मारा थप्पड़ उसके बाद हाथ में माइक लेकर डांसर ने कहा ऐसा है एक मिनट में तेरी माँ……🤔 और इसी के साथ ये समाचार समाप्त। pic.twitter.com/963Zy9rexw
— Shakti Singh/शक्ति सिंह (@singhshakti1982) June 5, 2026
गलत नीयत से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं: डिंपल चौधरी
डिंपल ने बताया कि मैं रात लगभग 2:30 बजे वह हरियाणवी सॉन्ग ‘गंडास’ पर परफॉर्मे कर रही थी, तभी एक युवक मंच पर चढ़ आया। वह युवक आयोजक का रिश्तेदार था। परफॉर्मेंस के दौरान उसने गलत नीयत से मेरी कमर को छूने की कोशिश की। इस हरकत से नाराज होकर मंच पर ही मैंने उसे थप्पड़ मार दिया। डिंपल ने कहा कि कलाकार लोगों के मनोरंजन और अपनी रोजी-रोटी के लिए मंच पर प्रदर्शन करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि कोई उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ करे। यदि कोई व्यक्ति गलत नीयत से छेड़छाड़ करने की कोशिश करेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उस समय मेरे मुंह से कुछ अपशब्द भी निकल गए थे।
कानूनी कार्रवाई को लेकर पूछे गए सवाल पर डिंपल चौधरी ने कहा कि मैंने मौके पर ही युवक को उसकी हरकत का जवाब दे दिया था, इसलिए अब मैं पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराना चाहती। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर काफी हंगामा हो गया था और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए डंडे भी चलाने पड़े थे।
कौन है डिंपल चौधरी
डिंपल चौधरी ने बताया कि मैंने साल 2018 में स्टेज पर काम करना शुरू किया था। घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी, इसलिए मैंने इस क्षेत्र को अपने करियर के रूप में चुना। शुरुआत में परिवार को मेरे इस फैसले पर आपत्ति थी, लेकिन बाद में मेरी मेहनत और सफलता को देखकर परिवार का पूरा साथ मिलने लगा। कोविड के दौरान अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी की। डिंपल ने बताया कि मैंने अपने करियर की शुरुआत जागरणों में भजन और गीत गाकर की थी। इसके बाद मैंने स्टेज शो करने शुरू किए और धीरे-धीरे डांसिंग की दुनिया में पहचान बना ली। शुरुआती दिनों में उन्हें एक कार्यक्रम के लिए सिर्फ 500 रुपए मिलते थे। अब करीब दो घंटे के एक शो के लिए 40 हजार रुपए तक फीस लेती हूं।
ये भी पढ़ें
- MP Rajya Sabha Election : राज्यसभा टिकट मिलते ही गदगद हुए शिवराज! बोले- ‘यही है BJP की पहचान’, कांग्रेस पर भी साधा निशाना
- Mera Paudha Mera Jeevan Campaign: आर्यम फाउंडेशन की पहल, ‘मेरा पौधा, मेरा जीवन’ अभियान से बदल रही तस्वीर, पर्यावरण संरक्षण का बना केंद्र
- OnePlus Community Sale 2026: OnePlus की धमाकेदार सेल शुरू होते ही मचा तहलका! स्मार्टफोन और टैबलेट पर ऐसे बंपर ऑफर्स और डिस्काउंट कि खरीदने वालों की लग गई लाइन

Facebook


