बरेली में बारिश से उफनते नाले में बहा दिव्यांग बच्चा, तलाश जारी

बरेली में बारिश से उफनते नाले में बहा दिव्यांग बच्चा, तलाश जारी

बरेली में बारिश से उफनते नाले में बहा दिव्यांग बच्चा, तलाश जारी
Modified Date: July 29, 2026 / 02:52 pm IST
Published Date: July 29, 2026 2:52 pm IST

बरेली (उप्र), 29 जुलाई (भाषा) बरेली जिले में बारिश के दौरान खेलते समय छह साल का एक दिव्यांग बच्चा बारिश से उफनाये एक खुले नाले में बह गया। उसकी तलाश के लिये बड़े पैमाने पर अभियान शुरू किया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि आंवला कस्बे के खेड़ा इलाके में मंगलवार को प्रीत नामक दिव्यांग बच्चा सड़क पर भरे पानी में नहा रहे अन्य बच्चों के साथ शामिल हो गया और इसी दौरान वह फिसलकर नगर पालिका के एक बड़े नाले से जुड़े खुले साइड ड्रेन में बह गया।

जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) सहित कई टीमें बच्चे की तलाश कर रही हैं।

उन्होंने बताया कि उप जिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी मौके पर बचाव अभियान की निगरानी कर रहे थे।

आंवला के उप जिलाधिकारी सुशील कुमार मिश्रा ने कहा कि एसडीआरएफ ने बुधवार सुबह पीएसी कर्मियों और स्थानीय अधिकारियों की मदद से बचाव अभियान फिर से शुरू किया।

नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी प्रदीप गिरि ने बताया कि तलाशी अभियान में दो एक्सकेवेटर और लगभग 60 सफाई कर्मचारी तैनात किये गये थे। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए नगर निकाय खुले नालों को ढक देगा।

भाषा सं. सलीम सिम्मी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में