प्री-वेडिंग पार्टी में कटा बवाल, नशे में धुत पिता-पुत्र ने 5 स्टार होटल की छत से युवक को फेंका नीचे..
Bareilly hotel Crime: प्री-वेडिंग पार्टी में कटा बवाल, नशे में धुत पिता-पुत्र ने 5 स्टार होटल की छत से युवक को फेंका नीचे..
Wife Committed Suicide
Bareilly hotel Crime: बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में नशे में धुत पिता और पुत्र ने एक युवक को पांच सितारा एक होटल की पहली मंजिल से कथित तौर पर नीचे फेंक दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, इज्जतनगर थाना क्षेत्र में स्थित होटल रेडिसन में आरोपी कपडा व्यापारी और उसके बेटे ने व्यापारी सुरक्षा फोरम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं केमिकल सप्लाई कारोबारी संजय अग्रवाल के बेटे सार्थक (27) को पहली मंजिल से नीचे फेंक दिया।
Bareilly hotel Crime: पुलिस ने बताया कि घटना में सार्थक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके मुंह व सीने पर गंभीर चोटें आईं हैं। सार्थक का एसआरएमएस मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है। इज्जतनगर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) जयशंकर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर रविवार को आरोपी रिदिम अरोड़ा व उसके पिता सतीश अरोड़ा के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट और धमकी की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गयी।उन्होंने बताया कि पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। अधिकारी ने बताया कि पूरा घटनाक्रम होटल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें- https://www.facebook.com/IBC24News
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

Facebook


