UP Weather Update: प्रदेश के कई जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अपने इलाके का हाल जानें यहां

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले 24 घंटों तक भारी बारिश होने का अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया है।

UP Weather Update: प्रदेश के कई जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अपने इलाके का हाल जानें यहां

UP Weather Update | Photo Credit: AI

Modified Date: August 25, 2026 / 07:21 pm IST
Published Date: August 25, 2026 7:17 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में कई स्थानों पर मंगलवार को भारी बारिश हुई।
  • मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।
  • प्रदेश में अब तक बारिश का आंकड़ा सामान्य से 13 प्रतिशत कम है।

UP Weather Update: लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्सों में कई स्थानों पर मंगलवार को भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले कुछ दिनों से राज्य के विभिन्न इलाकों में व्यापक वर्षा होने के बावजूद प्रदेश में अब तक बारिश का आंकड़ा सामान्य से 13 प्रतिशत कम है। लखनऊ स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 24 घंटे में मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक आजमगढ़ में सबसे अधिक 180 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की गई। रिपोर्ट के मुताबिक, इस अवधि में वाराणसी के राजघाट में 128 मिमी, सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज में 120 मिमी और बस्ती में 117 मिमी बारिश हुई।

सामान्य से 20 प्रतिशत कम हुई बारिश

इसके अलावा, अंबेडकर नगर के जलालपुर में 114.4 मिमी, सोनभद्र के चोपन में 112.2 मिमी, सुल्तानपुर में 107.8 मिमी, आजमगढ़ वेधशाला में 93.4 मिमी, चंदौली में 91 मिमी, मिर्जापुर तहसील में 85 मिमी और श्रावस्ती के भिनगा में 79 मिमी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में सामान्य 589.6 मिमी के मुकाबले 473.4 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 20 प्रतिशत कम है। (UP Weather Update) वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामान्य 509.4 मिमी के मुकाबले 498.6 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो दो प्रतिशत कम है। कुल मिलाकर, राज्य में सामान्य 556.2 मिमी के मुकाबले 483.7 मिमी बारिश हुई है, जो 13 प्रतिशत की कमी दर्शाती है।

अगले 24 घंटे में होगी भारी बारिश

UP Weather Update: मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य के जिलों में मेरठ, मुजफ्फरनगर और संभल में 60 प्रतिशत या उससे अधिक अतिरिक्त बारिश दर्ज की गई जबकि सात जिलों चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, बिजनौर, एटा, फिरोजाबाद और हमीरपुर में 20 से 59 प्रतिशत अधिक बारिश हुई। रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के 29 जिलों में सामान्य बारिश हुई जबकि 27 जिलों में बारिश सामान्य से कम रही। मौसम विभाग ने बताया कि झारखंड के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर प्रदेश में मानसून की गतिविधियों को प्रभावित कर रहा है और इसके प्रभाव से कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान पूरे प्रदेश में कुछ स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान जताया है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.