Punjab Employees Protest: कमिश्नर ऑफिस से लेकर स्कूल तक.. इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर! कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का किया ऐलान, जानिए क्या है मांगे?
कमिश्नर ऑफिस से लेकर स्कूल तक.. इस दिन बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर! All Govt Office Closed on 27 August due to Employees Protest
चंडीगढ़। All Govt Office Closed on 27 August पंजाब में सरकारी कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 27 अगस्त को पूरे राज्य में हड़ताल करने का ऐलान किया है। पंजाब सांझा मुलाजिम मंच के नेता सुखचैन सिंह खैरा ने बताया कि हड़ताल के दौरान डिप्टी कमिश्नर कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, राजस्व विभाग और परिवहन विभाग समेत विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कामकाज बंद रहेगा। हड़ताल को स्वास्थ्य विभाग, स्कूल-कॉलेजों के कर्मचारियों के साथ-साथ पेंशनर्स ने भी समर्थन देने की घोषणा की है। कर्मचारियों का आरोप है कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के निर्देशों के बावजूद राज्य सरकार 18 प्रतिशत डीए की लंबित किस्तें और बकाया राशि जारी नहीं कर रही है।
इन मांगों को लेकर कर्मचारी आंदोलनरत (All Govt Office Closed)
All Govt Office Closed on 27 August कर्मचारी संगठनों की प्रमुख मांगों में लंबित 18 प्रतिशत डीए जारी करना, पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू करना और संविदा कर्मचारियों को नियमित करना शामिल है। इसके अलावा मिड-डे मील, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं समेत अन्य कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन लागू करने की मांग भी की जा रही है। कर्मचारियों ने ACP (एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन) योजना बहाल करने और 17 जुलाई 2020 के बाद भर्ती किए गए कर्मचारियों के लिए पंजाब पे-स्केल लागू करने की भी मांग उठाई है।सुखचैन सिंह खैरा के मुताबिक, सरकार की ओर से बार-बार आश्वासन मिलने के बावजूद कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं हुआ है। ऐसे में 27 अगस्त को कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में जिला मुख्यालयों पर रैलियां करेंगे।
7 अगस्त को भी हुआ था बड़ा प्रदर्शन
इससे पहले 7 अगस्त को चंडीगढ़ में पंजाब सरकार के हजारों कर्मचारियों और पेंशनर्स ने प्रदर्शन किया था। सेक्टर-39 स्थित दाना मंडी ग्राउंड में विभिन्न विभागों के कर्मचारी एकत्र हुए थे। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बैरिकेड तोड़ने का प्रयास किया था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया था। अमृतसर से पहुंची कई नर्सें भी वॉटर कैनन चलाए जाने के बावजूद प्रदर्शन स्थल पर डटी रही थीं।
ये भी पढ़ें
- CG Culture in School Syllabus: छत्तीसगढ़ में 6 से 12वीं तक की किताबों में जुड़ने जा रहा नया सब्जेक्ट, अब ये विषय भी होंगे पाठ्यक्रम का हिस्सा, जानिए
- Chhattisgarh Me Kahan Barish Hogi: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट, 28 अगस्त तक इन जिलों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, पढ़ें IMD की चेतावनी
- MP Teacher Bharti Protest: भूख हड़ताल पर बैठे नरेंद्र राजपूत की तबीयत बिगड़ी, राजधानी में उग्र हुआ शिक्षक अभ्यर्थियों का आंदोलन, जानें क्या है उनकी मांगे?

Facebook


