Uttar Pradesh Politicle News Today:”अखिलेश जी हिजाब पर क्या सोचते हैं, मौलाना जानना चाहते हैं”.. सपा नेता को मिला हाईकोर्ट से झटका तो राजभर ने कसा तीखा तंज, पढ़े और क्या

इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा स्कूल में हिजाब से जुड़ी याचिका खारिज किए जाने के बाद ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला।

Uttar Pradesh Politicle News Today:”अखिलेश जी हिजाब पर क्या सोचते हैं, मौलाना जानना चाहते हैं”.. सपा नेता को मिला हाईकोर्ट से झटका तो राजभर ने कसा तीखा तंज, पढ़े और क्या

Uttar Pradesh Politicle News Today || Image- IBC24 News File

Modified Date: August 25, 2026 / 07:47 pm IST
Published Date: August 25, 2026 7:41 pm IST
HIGHLIGHTS
  • हिजाब मामले में राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
  • हाईकोर्ट ने हिजाब से जुड़ी याचिका खारिज की
  • राजभर ने सपा प्रमुख पर साधा निशाना

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में स्कूलों में हिजाब पहनने के मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है। (Uttar Pradesh Politicle News Today) इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा हिजाब से जुड़ी याचिका खारिज किए जाने के बाद योगी सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

राजभर का असवाल, ‘क्या रुख है सपा मुखिया का?’

राजभर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अखिलेश यादव से हिजाब के मुद्दे पर उनका रुख स्पष्ट करने को कहा। उन्होंने लिखा कि हाईकोर्ट ने स्कूलों में हिजाब पहनने के मामले में फैसला दिया है, लेकिन सपा के प्रवक्ता अदालत के फैसले के खिलाफ खड़े दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने अखिलेश से सवाल किया कि इस मामले में उनका क्या रुख है। ओपी राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव बताएं कि क्या वह भी हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ खड़े होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश को अपने मन की बात स्पष्ट करनी चाहिए और बताना चाहिए कि क्या अदालत के इस फैसले से उनका मन दुखी है। राजभर ने अपने पोस्ट में कहा, “अखिलेश जी, आपके जवाब का इंतजार है। बताइए हिजाब को लेकर आप क्या सोचते हैं?”

हाईकोर्ट ने खारिज की थी याचिका

दरअसल, प्रयागराज के टैगोर पब्लिक स्कूल की कक्षा 11 की एक मुस्लिम छात्रा ने स्कूल यूनिफॉर्म के साथ हिजाब पहनने की अनुमति मांगते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने इस याचिका को खारिज कर दिया। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति जे.जे. मुनीर और न्यायमूर्ति इंद्रजीत शुक्ला की पीठ ने की। (Uttar Pradesh Politicle News Today) अदालत ने कहा कि याचिकाकर्ता की ओर से ऐसा कोई धार्मिक या कानूनी साक्ष्य पेश नहीं किया गया, जिससे हिजाब को इस्लाम की अनिवार्य धार्मिक प्रथा साबित किया जा सके। अदालत ने यह भी कहा कि स्कूल का ड्रेस कोड सभी छात्रों पर समान रूप से लागू होता है और अनुशासन बनाए रखने के लिए संस्थान को इसे लागू करने का अधिकार है। केवल व्यक्तिगत पसंद या दावे के आधार पर ड्रेस कोड में बदलाव की मांग नहीं की जा सकती।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

राजभर ने अखिलेश से मांगा जवाब

हाईकोर्ट के फैसले के बाद ओपी राजभर ने अखिलेश यादव को घेरते हुए पूछा कि क्या वह अदालत के फैसले के खिलाफ खड़े होंगे। उन्होंने अखिलेश यादव को टैग करते हुए कहा कि हिजाब को लेकर उनका रुख जानने का इंतजार है। इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश की सियासत में हिजाब का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

इन्हें भी पढ़ें:

बिहार: छात्रों के पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

उप्र: ईडी ने जीएसटी ‘धोखाधड़ी’ मामले में छापेमारी के बाद तीन करोड़ रुपये से अधिक जब्त किए

टाटा स्टील को झारखंड सरकार के 1,755 करोड़ रुपये के मांग नोटिस पर अंतरिम राहत

महाराष्ट्र के लातूर में सी-सेक्शन प्रसव के बाद महिला की मौत, चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज

अनुकूल को पांच विकेट, पूर्वोत्तर क्षेत्र को पारी और 210 रन से हराकर पूर्व क्षेत्र सेमीफाइनल में


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown