कौशांबी में दो कारों की टक्कर में आठ लोग घायल

कौशांबी में दो कारों की टक्कर में आठ लोग घायल

कौशांबी में दो कारों की टक्कर में आठ लोग घायल
Modified Date: February 11, 2025 / 06:18 pm IST
Published Date: February 11, 2025 6:18 pm IST

कौशांबी (उप्र) 11 फरवरी (भाषा) कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में मंगलवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर महाकुंभ से वापस लौट रही श्रद्धालुओं की दो कारें आपस में टकरा गईं जिससे उनके (दोनों कारों के) चालकों सहित आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सैनी के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) बृजेश करवरिया ने बताया कि मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे राजमार्ग पर ससुरखदेरी नदी के पुल के पास प्रयागराज महाकुंभ से वापस लौट रही श्रद्धालुओं की एक (अर्टिगा) कार टायर फटने के कारण अनियंत्रित हो गयी, जिससे उसके पीछे आ रही एक अन्य (आल्टो) कार आगे की (अर्टिगा) कार से टकरा गयी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में दोनों वाहनों में सवार आठ व्यक्ति घायल हो गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएससी सिराथू भेजा गया जहां से उन्हें जिला अस्पताल ले जाने का परामर्श दिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि घायल श्रद्धालुओं का इलाज चल रहा है।

भाषा सं आनन्द

राजकुमार

राजकुमार


लेखक के बारे में