रिकॉर्ड: नमो भारत में एक दिन में 1.50 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर

रिकॉर्ड: नमो भारत में एक दिन में 1.50 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर

रिकॉर्ड: नमो भारत में एक दिन में 1.50 लाख से अधिक यात्रियों ने किया सफर
Modified Date: August 4, 2026 / 12:06 am IST
Published Date: August 4, 2026 12:06 am IST

मेरठ, तीन अगस्त (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने सोमवार को बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर पर रात 10 बजे अंतिम ट्रेन के रवाना होने तक 1.50 लाख से अधिक यात्रियों ने सफर किया।

एनसीआरटीसी ने बताया कि इससे पहले का रिकॉर्ड आठ जून 2026 को बना था, जब करीब 1.25 लाख यात्रियों ने नमो भारत सेवा का उपयोग किया था और सोमवार को यह रिकॉर्ड टूटने की संभावना है।

इस बीच, कांवड़ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के कई स्टेशनों पर चार से 12 अगस्त तक कुछ प्रवेश एवं निकास द्वार तथा संबंधित पार्किंग सुविधाएं अस्थायी रूप से बंद रहेंगी। एनसीआरटीसी के अनुसार, मेरठ खंड के मोदीपुरम, मेरठ नॉर्थ, एमईएस कॉलोनी, भैंसाली, मेरठ सेंट्रल, ब्रह्मपुरी, शताब्दी नगर, रिठानी, परतापुर और मेरठ साउथ स्टेशनों पर गेट संख्या-2 बंद रहेगा।

बेगमपुल स्टेशन पर गेट संख्या-2 और 3 बंद रहेंगे।

इसके अलावा मोदीनगर, मुरादनगर, दुहाई, गुलधर और गाजियाबाद स्टेशनों पर भी कुछ निर्धारित प्रवेश एवं निकास द्वार अस्थायी रूप से बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

एनसीआरटीसी ने यात्रियों से संबंधित स्टेशनों पर उपलब्ध वैकल्पिक प्रवेश और निकास द्वारों का उपयोग करने तथा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की।

निगम ने यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए खेद भी जताया।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र


लेखक के बारे में