गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के सहयोगी की 9.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के सहयोगी की 9.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के सहयोगी की 9.5 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
Modified Date: August 4, 2026 / 12:47 am IST
Published Date: August 4, 2026 12:47 am IST

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), तीन अगस्त (भाषा) उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोमवार को बताया कि उसने करीब 9.5 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति कुर्क की है, जो बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के करीबी माने जाने वाले अंगद राय उर्फ झूलन की बताई जा रही है।

पुलिस का दावा है कि यह संपत्ति संगठित अपराध से अर्जित पैसे से खरीदी गई थी।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम, 1986 की धारा 14(1) के तहत गाजीपुर के जिलाधिकारी के आदेश पर की गई।

पुलिस का कहना है कि यह संपत्ति अंगद राय की पत्नी सरिता राय के नाम पर खरीदी गई थी।

यह कार्रवाई 2023 में गाजीपुर के कोतवाली थाने में गिरोहबंद अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में की गई।

पुलिस के अनुसार, अंगद राय के खिलाफ हत्या, रंगदारी, गिरोहबंद अधिनियम और अन्य गंभीर मामलों समेत कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

भाषा आनन्द जितेंद्र जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में