बुजुर्ग दंपति ने जहर खाकर की आत्महत्या

बुजुर्ग दंपति ने जहर खाकर की आत्महत्या

बुजुर्ग दंपति ने जहर खाकर की आत्महत्या
Modified Date: July 27, 2023 / 04:06 pm IST
Published Date: July 27, 2023 4:06 pm IST

सहारनपुर (उप्र), 27 जुलाई (भाषा) सहारनपुर जिले के मंडी क्षेत्र में एक बुजुर्ग दंपति ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिमन्यु मांगलिक ने बृहस्पतिवार को बताया कि मंडी थाना क्षेत्र में स्थित मातागढ़ कालोनी निवासी पवन (62) और उसकी पत्नी पदमा (60) ने बुधवार देर रात जहर खा लिया।

आज सुबह दंपति का पुत्र हार्दिक उन्हें अस्पताल ले गया जहां चिकित्सको ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है। वारदात के कारणों का तत्काल पता नहीं लग सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं. सलीम

संतोष

संतोष


लेखक के बारे में