Udhayanidhi Stalin Arrested: पूर्व डिप्टी CM को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रैली के दौरान लगाए थे ये नारे, सीएम को लेकर भी की थी अपमानजनक टिप्पणी

Udhayanidhi Stalin Arrested: पूर्व डिप्टी CM को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रैली के दौरान लगाए थे ये नारे, सीएम को लेकर भी की थी अपमानजनक टिप्पणी

Udhayanidhi Stalin Arrested: पूर्व डिप्टी CM को पुलिस ने किया गिरफ्तार, रैली के दौरान लगाए थे ये नारे, सीएम को लेकर भी की थी अपमानजनक टिप्पणी

LoP Udhayanidhi Stalin Arrested | Photo Credit: AI

Modified Date: August 4, 2026 / 11:46 am IST
Published Date: August 4, 2026 11:43 am IST
HIGHLIGHTS
  • उदयनिधि स्टालिन गिरफ्तार
  • चेन्नई स्थित घर से हिरासत
  • CM विजय और तृषा पर टिप्पणी का आरोप

चेन्नई: Udhayanidhi Stalin Arrested DMK नेता और पूर्व डिप्टी CM उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin Arrested) को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उन्हें चेन्नई स्थित उनके घर से ही गिरफ्तार की है। उनके खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। जिसके चलते पुलिस ने ये कार्रवाई की है।

Udhayanidhi Stalin Arrested मिली जानकारी के अनुसार, उदयनिधि स्टालिन मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी किया था और कल उनकी रैली में एक्ट्रेस तृषा के खिलाफ नारे लगाए गए थे। इस बयान के बाद तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) और भाजपा ने कड़ा विरोध जताया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी और आज पुलिस ने उन्हें उनके निवास से ​ही गिरफ्तार कर ली है।

आपको बता दें कि उदयनिधि स्टालिन कावेरी जल विवाद को लेकर हो रहे प्रोटेस्ट के दौरान भीड़ को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री विजय पर निशाना साधा और तमिलनाडु के लिए कावेरी के पानी के उचित प्रबंध को लेकर सरकार की जमकर आलोचना की। इसी दौरान भीड़ ने तृषा, तृषा के नारे लगाने शुरू कर दिए। कहा जा रहा है कि इसी दौरान स्टालिन ने भीड़ से पूछा कि वह तृषा के नारे क्यों लगा रहे हैं और इस दौरान द्विअर्थी बयान दिया और अभद्र इशारा किया।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।