अमेठी में इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

अमेठी में इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

अमेठी में इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
Modified Date: September 25, 2026 / 12:07 pm IST
Published Date: September 25, 2026 12:07 pm IST

अमेठी (उप्र), 25 सितंबर (भाषा) जिले के अमेठी थाना क्षेत्र के लखनऊ वाराणसी रेलखंड पर बारहमासी के पास इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आने से 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, सिकंदर अली (80) निवासी भगवानपुर थाना अमेठी सुबह रेलवे लाइन पार कर रहे थे। उसी वक्त वह तेज रफ्तार से जा रही प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस की चपेट में आ गए जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

अमेठी थाने के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

भाषा सं राजेंद्र मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में