उप्र : हाल ही में जेल से रिहा व्यक्ति का शव मिला, सिर में गोली लगने की चोट

उप्र : हाल ही में जेल से रिहा व्यक्ति का शव मिला, सिर में गोली लगने की चोट

उप्र : हाल ही में जेल से रिहा व्यक्ति का शव मिला, सिर में गोली लगने की चोट
Modified Date: September 25, 2026 / 12:04 pm IST
Published Date: September 25, 2026 12:04 pm IST

कन्नौज (उप्र), 25 सितंबर (भाषा) जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के खोजीपुर के ब्राह्मण नगला ग्राम में बृहस्पतिवार की देर रात एक व्यक्ति का शव पेड़ के नीचे मिला। उसके सिर में गोली लगी है, लेकिन उसके पास से कोई तमंचा नहीं मिला और सिर्फ 315 बोर के दो कारतूस मिले हैं।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के अनुसार मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र मेरापुर ग्राम निवासी राजकिशोर दुबे (45) अपनी बहन बबली देवी के घर ब्राह्मण नगला में रह रहे थे। दुबे को 307 के एक मामले में सात साल की सजा हुई थी और वह डेढ़ महीने पहले ही जेल से रिहा हुए थे।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात अचानक तेज आवाज हुई। लोग मौके पर पहुंचे और देखा कि राजकिशोर का शव खून से लथपथ पड़ा था। पुलिस ने मौके से 315 बोर के दो कारतूस बरामद किए हैं लेकिन कोई भी तमंचा मौके पर नहीं मिला।

पुलिस के अनुसार, मृतक राजकिशोर अविवाहित था और आठ वर्ष पहले पप्पू दिवाकर नाम के व्यक्ति को शराब के नशे में गोली मारी थी जिसमें उसे 7 वर्ष की सजा हुई थी।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता लगेगा।

भाषा सं राजेंद्र मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में