आगरा में सड़क किनारे सो रहे बुजुर्ग से युवकों ने किया कुकर्म

Ads

आगरा में सड़क किनारे सो रहे बुजुर्ग से युवकों ने किया कुकर्म

  •  
  • Publish Date - June 15, 2024 / 10:13 PM IST,
    Updated On - June 15, 2024 / 10:13 PM IST

आगरा, 15 जून (भाषा) उत्तर प्रदेश के आगरा के नामनेर चौराहे पर सड़क किनारे सो रहे 80 वर्षीय एक बुजुर्ग के साथ नशे में धुत युवकों द्वारा कुकर्म किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक विरोध करने पर युवकों ने बल प्रयोग करते हुए बुजुर्ग के साथ कुकर्म किया। पास की दुकान में सो रहे युवक शोर गुल सुनकर जाग गये। उन्होंने आरोपियों का वीडियो बना लिया।

पुलिस के मुताबिक यह घटना बृहस्पतिवार देर रात नामनेर चौराहे पर देशी शराब के ठेके के सामने की है। यहां नाले के ऊपर बनी पुलिया के किनारे पटरी दुकानदार 80 वर्षीय बुजुर्ग सो रहा था। देर रात तीन युवक शराब के नशे में वहां आये। बुजुर्ग के बगल में बैठकर उसे जगाने का प्रयास किया।

पुलिस ने बताया कि जब थका-हारा बुजुर्ग नहीं उठा तो उनमें से एक युवक ने बुजुर्ग के साथ कुकर्म करना शुरू कर दिया। बुजुर्ग ने विरोध का प्रयास किया पर युवक ने उसे जकड़ लिया। सामने की दुकान में सो रहे युवक शोर सुनकर आ गये। बंद दुकान के अंदर मोखले से पूरे घटनाक्रम की वीडियो बना ली। यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया।

सदर और रकाबगंज पुलिस पहले यह मामला अपने क्षेत्र का होने से इनकार करती रही।

लेकिन, वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस उपायुक्त (डीसीपी)-सिटी सूरज कुमार राय ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये। पुलिस की टीम वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

भाषा

सं, रवि कांत रवि कांत