सुलतानपुर में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

सुलतानपुर में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग की मौत

सुलतानपुर में सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार बुजुर्ग की मौत
Modified Date: March 10, 2026 / 10:37 am IST
Published Date: March 10, 2026 10:37 am IST

सुलतानपुर (उप्र), 10 मार्च (भाषा) सुलतानपुर जिले में एक वाहन ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे दोपहिया वाहन पर सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार घटना सोमवार रात गोसाईगंज थाना क्षेत्र में गढ़वाड़ा के पास की है जब गढ़वाड़ा निवासी राम अनुज मिश्रा (80) मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे थे तभी एक तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी आर.के. चतुर्वेदी ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए मिश्रा को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने दुर्घटना में शामिल गाड़ी को जब्त कर लिया और उसके चालक को हिरासत में लिया है।

भाषा सं जफर खारी

खारी


लेखक के बारे में