Fatehpur Love Affair: ‘सबकी दो बीवियां होती हैं’… युवती को सगे मौसा से हुआ प्यार, मौसी थी बिस्तर पर.. फिर बढ़ गईं नजदीकियां, अब इस चीज की जिद पर अड़ी

Ads

Fatehpur Love Affair: ‘सबकी दो बीवियां होती हैं’… युवती को सगे मौसा से हुआ प्यार, मौसी थी बिस्तर पर.. फिर बढ़ गईं नजदीकियां, अब इस चीज की जिद पर अड़ी

  •  
  • Publish Date - February 25, 2026 / 02:10 PM IST,
    Updated On - February 25, 2026 / 02:15 PM IST

Fatehpur Love Affair/Image Source: symbolic

HIGHLIGHTS
  • शादीशुदा मौसा से शादी की जिद
  • परिवार ने जबरन ले गई बेटी
  • इलाके में बना चर्चा का विषय

Fatehpur Love Affair: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती अपने सगे मौसा के साथ रहने की जिद पर अड़ गई। मामला इतना बढ़ गया कि सड़क पर घंटों हंगामा होता रहा और आसपास के सैकड़ों लोग तमाशबीन बनकर जुट गए।

शादीशुदा मौसा से शादी की जिद (Girl Wants to Marry Uncle)

Fatehpur Love Affair: बताया जा रहा है कि युवती शादीपुर स्थित अपने मौसा के घर आई थी। इसी दौरान उसके परिजन उसे जबरन ऑटो में बैठाकर घर ले जाने लगे। इस पर युवती सड़क पर ही जोर-जोर से चिल्लाने लगी कि वह अपने “खालू” के साथ ही रहना चाहती है।  सबकी दो बीवियां होती हैं.. युवती का कहना था कि वह अपने खालू के साथ ही जीवन बिताना चाहती है और उन्हीं की पत्नी बनकर रहना चाहती है, जबकि मौसा पहले से विवाहित हैं। इसके बावजूद युवती अपने फैसले पर अड़ी रही। घटना के दौरान सड़क पर भारी भीड़ जमा हो गई और कई घंटों तक यह पूरा घटनाक्रम चर्चा का विषय बना रहा।

सड़क पर घंटों चलता रहा हाई-वोल्टेज ड्रामा (Fatehpur News)

Fatehpur Love Affair: परिजनों ने पारिवारिक मामला बताते हुए थाने में कोई तहरीर नहीं दी है। वहीं मौसी ने बताया कि युवती उनकी सगी बहन की बेटी है। करीब 18 महीने पहले बच्चे के जन्म के समय ऑपरेशन के दौरान मदद के लिए उसे घर बुलाया गया था। आरोप है कि उसी दौरान उसके और मौसा के बीच नजदीकियां बढ़ीं। पत्नी का यह भी कहना है कि इस विवाद को लेकर घर में कई बार तनाव की स्थिति बनी और मारपीट की नौबत तक आ गई।

यह भी खबर पढ़ें

 

"Fatehpur Family Dispute Case" क्या है?

यह मामला फतेहपुर जिले का है, जहां एक युवती अपने मौसा के साथ रहने की जिद पर अड़ गई और सड़क पर हंगामा हुआ।

"UP Girl Wants to Marry Uncle Case" में पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

परिजनों ने इसे पारिवारिक मामला बताते हुए थाने में कोई तहरीर नहीं दी, इसलिए पुलिस ने औपचारिक कार्रवाई नहीं की।

"Fatehpur Viral Road Drama" का कारण क्या था?

परिजन युवती को जबरन घर ले जाना चाह रहे थे, जबकि युवती मौसा के साथ रहने पर अड़ी हुई थी, जिससे सड़क पर विवाद और भीड़ इकट्ठा हो गई।