UP Crime News: बेटी ने नहीं मानी ये बात, गुस्साए पिता ने उतार दिया मौत के घाट, वारदात की वजह जानकर चौंका हर कोई
UP Crime News: प्रतापगढ़ जिले के कोहंडौर क्षेत्र में पुलिस ने अपनी बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
UP Crime News/Image Source- IBC24
UP Crime News: प्रतापगढ़: उत्तर प्रदेश में प्रतापगढ़ जिले के कोहंडौर क्षेत्र में पुलिस ने अपनी बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, घटना घरेलू विवाद के बाद हुई। थाना प्रभारी धनंजय राय ने बताया कि आरोपी रामलाल को गौरा अतरसंड गांव स्थित उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी और डंडा भी बरामद किया है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रशांत राज हुड्डा ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने घर के पास से 30 वर्षीय महिला का शव बरामद किया, जिसकी पहचान कंधई थाना क्षेत्र के ताला गांव निवासी सोनम के रूप में हुई। वह एक दिन पहले ही अपने मायके आई थी। सोनम के पति अजय कुमार ने शिकायत में आरोप लगाया कि उसके ससुर ने शराब के नशे में सोनम की हत्या कर दी। (UP Crime News) इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने रामलाल के खिलाफ मामला दर्ज किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस के अनुसार, उसने बताया कि मंगलवार को बेटी को घर लाने के बाद उसने अपनी फसल बेचकर पैसे प्राप्त किए और शराब पी।
आरोपी को भेजा गया जेल
पुलिस के एक अधिकारी ने जांच के हवाले से बताया, “रात में उसने खाना न बनने को लेकर बेटी से विवाद किया। जब वह नशे में घर लौटा तो उसने बेटी से पूछा कि खाना क्यों नहीं बनाया। इस पर नाराज होकर बेटी ने जवाब दिया कि जब पिता शराब पीकर बाहर थे तो वह किसके लिए खाना बनाती।” (UP Crime News) अधिकारी ने बताया कि इस पर गुस्से में आकर आरोपी ने पहले सोनम पर डंडे से हमला किया और बाद में कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खून के धब्बे साफ कर और साड़ी छिपाकर सबूत मिटाने की भी कोशिश की। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Transformers and Rectifiers Share Price: सिर्फ 3 रुपये से शुरू हुआ इस शेयर सफर, आज 300 रुपये के पार… और निवेशकों को ऐसे बना दिया करोड़पति, जानें कैसे हुआ ये चमत्कार?
- Rewa Couple Suicide News: होटल के कमरे में शराब पार्टी के बाद युवक-युवती ने कर दिया कांड, दरवाजा खुलते ही हर कोई हुआ हैरान, दोनों की हालत देख चकराया पुलिस का माथा
- Jagadalpur Chakubaji News: शादी समारोह में मची अफरा-तफरी, खुशी भरे कार्यक्रमों के बीच हुई चाकूबाजी, मौके से फरार हुए आरोपी

Facebook


