Rewa Couple Suicide News: होटल के कमरे में शराब पार्टी के बाद युवक-युवती ने कर दिया कांड, दरवाजा खुलते ही हर कोई हुआ हैरान, दोनों की हालत देख चकराया पुलिस का माथा

Rewa Couple Suicide News: रीवा शहर के रिंग रोड स्थित एक निजी होटल के कमरे में युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

Rewa Couple Suicide News: होटल के कमरे में शराब पार्टी के बाद युवक-युवती ने कर दिया कांड, दरवाजा खुलते ही हर कोई हुआ हैरान, दोनों की हालत देख चकराया पुलिस का माथा

Rewa Couple Suicide News| Image- Symbolic (Canva)

Modified Date: April 23, 2026 / 05:58 pm IST
Published Date: April 23, 2026 5:58 pm IST

Rewa Couple Suicide News: रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा शहर के समान थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड स्थित एक निजी होटल के कमरे में युवक और युवती के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों ने शराब पार्टी के बाद जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। (Rewa Couple Suicide News) बताया जा रहा है कि बेला क्षेत्र से तीन युवक-युवती कल रिंग रोड स्थित निजी होटल में पहुंचे थे और एक कमरा लेकर ठहरे थे। देर रात कमरे में शराब पार्टी की गई।

कैसे हुआ खुलासा?

इसके बाद उनके साथ आया एक युवक वापस घर चला गया। परिजनों ने जब उससे अन्य दोनों के बारे में पूछताछ की तो उसने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। आज दोपहर वह दोबारा परिजनों के घर पहुंचा और बताया कि होटल में ठहरे युवक और युवती ने सुसाइड कर लिया है। सूचना मिलते ही परिजन होटल पहुंचे और मृतकों की पहचान की। (Rewa Couple Suicide News)  इधर होटल के कमरे से तेज दुर्गंध आने पर होटल मैनेजर ने समान थाना पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़वाया। अंदर 21 वर्षीय युवक और 25 वर्षीय युवती मृत अवस्था में मिले। दोनों का प्रेम प्रसंग काफी समय से चल रहा था। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय भेज दिया है। प्रथम दृष्टया जहर सेवन से मौत की आशंका जताई जा रही है, (Rewa Couple Suicide News)  हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.