Jagadalpur Chakubaji News: शादी समारोह में मची अफरा-तफरी, खुशी भरे कार्यक्रमों के बीच हुई चाकूबाजी, मौके से फरार हुए आरोपी
Jagadalpur Chakubaji News: जगदलपुर के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के आरापुर गांव में शादी समारोह के दौरान अचानक हिंसा की वारदात सामने आई है।
Chakubaji In Train| Photo Credit: IBC24.in
- जगदलपुर के आरापुर गांव में शादी समारोह के दौरान अचानक हिंसा हुई।
- 3-4 युवकों ने मिलकर एक युवक पर चाकू से वार कर दिया।
- इस वारदात में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
Jagadalpur Chakubaji News: जगदलपुर: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के आरापुर गांव में शादी समारोह के दौरान अचानक हिंसा की वारदात सामने आई है। खुशियों के माहौल में शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी झगड़े में बदल गया। बताया जा रहा है कि आपसी कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। (Jagadalpur Chakubaji News) हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घटना के बाद फरार हुए आरोपी
Jagadalpur Chakubaji News: परिजनों और ग्रामीणों ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुंचाया।प्राथमिक उपचार के बाद युवक को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया। जहां उसका इलाज जारी है और हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है इस घटना में 3 से 4 आरोपी शामिल थे।
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए सूचना मिलते ही कोड़ेनार थाना पुलिस जांच में जुट गई है। (Jagadalpur Chakubaji News) घटनास्थल से जानकारी जुटाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। शादी समारोह में हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Suzlon Energy Share: आपने भी खरीदा है सुजलॉन के शेयर? दो बड़े ब्रोकरेज ने खेला बड़ा दांव, क्या निवेशकों को मिलने वाला है तगड़ा रिटर्न?
- West Bengal Voting Percentage Today: मोदी का जादू या दीदी पर भरोसा?.. दोपहर 3 बजे तक पश्चिम बंगाल में करीब 79 प्रतिशत मतदान पूरा, जानें कितने सीटों पर हो रहा मतदान
- Atal Pension Yojana: इस सरकारी स्कीम से घर बैठे सालाना 60,000 रुपये की गारंटीड इनकम, क्या आप भी इसका फायदा उठा सकते हैं?

Facebook


