चंदौली (उत्तर प्रदेश), 21 मई (भाषा) चंदौली में अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार दुर्घटना बुधवार देर रात कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पास हुई जब बिहार के दुर्गावती थाना क्षेत्र स्थित धनेच्छा गांव के निवासी रमेश गुप्ता (40) अपने बेटे शिवांश (10) के साथ मोटरसाइकिल से वाराणसी जा रहे थे।
चंदौली कोतवाली के थाना प्रभारी बिंदेश्वरी दुबे ने बताया कि उनकी मोटरसाइकिल को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
दुबे ने बताया कि दोनों को गंभीर हालत में वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में रखवा दिया है तथा परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
भाषा सं जफर वैभव खारी
खारी