Spider Man Box Office Collection: ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने रचा इतिहास, बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई, भारत में ये रिकॉर्ड बनाने वाली बनी पहली फिल्म
Spider Man Box Office Collection: फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है।
Spider Man Box Office Collection/ Image Credit: X)
- ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया।
- ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में 500 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है।
- ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बनी।
Spider Man Box Office Collection: नई दिल्ली: टॉम हॉलैंड और जेंडाया अभिनीत फिल्म ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने भारत में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। डेस्टिन डैनियल क्रेटन के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत में 30 जुलाई को रिलीज हुई थी। हॉलैंड ने फिल्म में स्पाइडर-मैन की भूमिका दोबारा निभाई है, जबकि जेंडाया मिशेल जोन्स-वॉटसन, जैकब बैटलन नेड लीड्स, क्रोंडन टॉम्बस्टोन और सैडी सिंक शॉन ग्रे की भूमिका में हैं।
सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बनी ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’
Spider Man Box Office Collection: फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 504 करोड़ रुपए की कमाई की है और भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ ने क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म ‘द ओडिसी’ को पीछे छोड़ दिया है। इसी साल जुलाई में ही रिलीज हुई ‘द ओडिसी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 201 करोड़ रुपए की कमाई की है। ‘ब्रांड न्यू डे’ मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की 38वीं फिल्म है। इसका निर्माण केविन फाइगी और एमी पास्कल ने किया है। फिल्म की अन्य प्रमुख भूमिकाओं में मार्क रफैलो ब्रूस उर्फ द हल्क, जॉन बर्नथल द पनिशर और माइकल मैंडो स्कॉर्पियन के किरदार में नजर आए हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Teacher Retirement Age Hike: अब 65 साल में रिटायर होंगे शिक्षक? 8वें वेतन आयोग की बैठक के बाद आई बड़ी खबर, OPS से लेकर छुट्टियों में बढ़ोतरी तक की उठी मांग
- Rajgarh Car Accident Update: राजगढ़ हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ी, दो लोगों की सुरक्षित निकाला गया बाहर, इलाके में अफरा-तफरी का माहौल
- Shakeel Noorani Arrested: फिल्म की स्क्रिप्ट पर चर्चा के बहाने बुलाया, फिर किया रेप…बॉलीवुड एक्ट्रेस से दुष्कर्म करने वाला फिल्म डायरेक्टर गिरफ्तार

Facebook


