Dantewada Jadu-Tona Hatya : जादू-टोने के शक में खौफनाक खेल! गांव में पहले मचा बवाल, फिर जो हुआ उसने सबको दहला दिया,परिवार ने खोला पूरा राज

Dantewada Jadu-Tona Hatya : जादू-टोने के शक में खौफनाक खेल! गांव में पहले मचा बवाल, फिर जो हुआ उसने सबको दहला दिया,परिवार ने खोला पूरा राज

Dantewada Jadu-Tona Hatya : जादू-टोने के शक में खौफनाक खेल! गांव में पहले मचा बवाल, फिर जो हुआ उसने सबको दहला दिया,परिवार ने खोला पूरा राज

Dantewada Jadu-Tona Hatya / Image Source : FILE

Modified Date: September 4, 2026 / 04:51 pm IST
Published Date: September 4, 2026 4:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • जादू-टोने के शक में ग्रामीण की हत्या का सनसनीखेज मामला
  • हत्या के बाद शव जलाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, परिजनों से भी मारपीट
  • अरनपुर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू की

दंतेवाड़ा : Dantewada Jadu-Tona Hatya :  छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में अंधविश्वास के चलते एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अरनपुर थाना क्षेत्र के पोरोपरिया गांव में जादू-टोने के शक में आरोपियों ने एक ग्रामीण की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपियों ने साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को जला दिया और बीच-बचाव करने पहुंचे मृतक के परिजनों के साथ भी जमकर मारपीट की।

आरोपियों ने हत्या के बाद शव को जलाया

मिली जानकारी के अनुसार, पोरोपरिया गांव में अंधविश्वास और जादू-टोने के संदेह में इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। Crime News Chhattisgarh आरोपियों ने पहले ग्रामीण को अपना शिकार बनाया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने शव को जला दिया । जब मृतक के परिवार वालों ने विरोध करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनके साथ भी गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

फरार आरोपियों की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही अरनपुर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.