गाजियाबाद में पेंट फैक्टरी में भीषण आग लगी, कोई हताहत नहीं

Ads

गाजियाबाद में पेंट फैक्टरी में भीषण आग लगी, कोई हताहत नहीं

  •  
  • Publish Date - May 21, 2026 / 12:59 AM IST,
    Updated On - May 21, 2026 / 12:59 AM IST

लखनऊ (उप्र), 20 मई (भाषा) गाजियाबाद जिले के कवि नगर इलाके में बुधवार को एक पेंट फैक्टरी में भीषण आग लग गई, हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

पुलिस ने बताया कि आग विवेकानंद औद्योगिक क्षेत्र में स्थित ‘मेगा पेंट फैक्टरी’ में लगी।

अधिकारियों ने बताया कि फैक्टरी के अंदर काम कर रहे कर्मचारी जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे और आग की लपटों ने तेजी से फैक्टरी के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।

दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग लगने की सूचना शाम करीब चार बजे मिली, जिसके बाद कवि नगर, कोतवाली, साहिबाबाद, वैशाली और मोदीनगर से दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं।

न्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर हापुड़ और नोएडा से भी दमकल की अतिरिक्त टीमों को बुलाया गया।

अधिकारियों ने बताया कि दमकल की कुल 12 गाड़ियां तैनात की गई और दमकलकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लिया और वरिष्ठ अधिकारियों को तुरंत मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया कि अगर इस घटना में कोई व्यक्ति घायल हुआ हो तो उसके उचित इलाज की व्यवस्था की जाए।

भाषा सलीम जोहेब

जोहेब

शीर्ष 5 समाचार