आगरा : जूता फैक्ट्री में लगी आग, कोई हताहत नहीं
आगरा : जूता फैक्ट्री में लगी आग, कोई हताहत नहीं
आगरा (उप्र), 25 जून (भाषा) आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र में स्थित एक जूता फैक्ट्री में बृहस्पतिवार को अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
अधिकारियों के अनुसार इस घटना में हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ और करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी डी. के. सिंह ने बताया कि जगदीशुपरा थाना क्षेत्र में स्थित एक जूता फैक्ट्री में अज्ञात कारणों से आग लग गयी और देखते ही देखते उसने फैक्ट्री के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।
सिंह ने बताया कि इसकी सूचना मिलने पर सात दमकल वाहनों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने फैक्ट्री की दीवार को हथौड़े से तोड़ा और अंदर दाखिल हुए।
सिंह के मुताबिक करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका और गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि इस घटना में जूता फैक्ट्री में काफी नुकसान हुआ।
सिंह ने बताया कि फैक्ट्री में आग किस वजह से लगी, इसकी जांच की जा जाएगी।
भाषा सं. सलीम अमित
अमित

Facebook


