पहले नाबालिग लड़की का किया अपहरण, फिर जबरन रचा ली शादी, युवक के खिलाफ मामला दर्ज

पहले नाबालिग लड़की का किया अपहरण, फिर जबरन रचा ली शादी, First abducted a minor girl, then forcibly got married

पहले नाबालिग लड़की का किया अपहरण, फिर जबरन रचा ली शादी, युवक के खिलाफ मामला दर्ज

Girl married her lover in front of husband

Modified Date: May 21, 2023 / 08:42 pm IST
Published Date: May 21, 2023 2:52 pm IST

भदोही : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के औराई थाने क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ किशोरी का अपहरण कर उसके साथ बाल विवाह करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।औराई के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) उमेश्वर प्रभात सिंह ने बताया कि रैमलपुर निवासी सूरज (22) पर आरोप है कि वह 12 मार्च की देर शाम को क्षेत्र के एक अन्य गांव की रहने वाली 16 साल की दलित किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया।

Read More : रोहित शर्मा ने टी20 में पूरे किए 11000 रन, ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय बने हिटमैन  

सिंह ने बताया कि किशोरी के परिजन काफी खोजबीन के बाद जानकारी मिलने पर सूरज के घर पहुंचे, जहां उन्हें बताया गया कि दोनों की शादी हो चुकी है और वे घर पर ही हैं। उन्होंने कहा कि तमाम कोशिशों के बाद भी पिता को बेटी से मिलने नहीं दिया गया और धमकी देकर भगा दिया गया। सिंह के मुताबिक, इस मामले में किशोरी के पिता ने बच्ची की उम्र का हवाला देते हुए शादी को बाल विवाह बताते हुए आरोपी सूरज के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी।

Read More : IPL Satta खेलते हुए युवक गिरफ्तार, जुआ अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई 

उन्होंने बताया कि शनिवार को किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी सूरज के खिलाफ अपहरण, आपराधिक धमकी और बाल विवाह निषेध अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। सिंह के अनुसार, मामले की जांच जारी है।


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।