मुरादाबाद में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया

मुरादाबाद में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया

मुरादाबाद में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आया
Modified Date: August 27, 2026 / 07:25 pm IST
Published Date: August 27, 2026 7:25 pm IST

मुरादाबाद (उप्र), 27 अगस्त (भाषा) मुरादाबाद में स्वाइन फ्लू का पहला मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। गाजियाबाद से लौटीं 42 वर्षीय पूजा शर्मा की जांच में स्वाइन फ्लू वायरस होने की पुष्टि हुई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि उक्त महिला को तेज बुखार, गले में खराश और शरीर में दर्द की शिकायत थी। मरीज को तत्काल निजी अस्पताल ‘एशियन विवेकानंद’ में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर और नियंत्रण में है।

सिंह ने बताया कि संभावित खतरे से निपटने के लिए जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू मरीजों के लिए 10 बिस्तर का विशेष वार्ड आरक्षित किया गया है।

उन्होंने बताया कि जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को कम से कम पांच-पांच बिस्तर आरक्षित रखने के निर्देश दिए गए हैं।

भाषा सं राजेंद्र शफीक

शफीक


लेखक के बारे में