मुजफ्फरनगर में एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में पांच लोग घायल

Ads

मुजफ्फरनगर में एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच हिंसक झड़प में पांच लोग घायल

  •  
  • Publish Date - July 21, 2026 / 03:18 PM IST,
    Updated On - July 21, 2026 / 03:18 PM IST

मुजफ्फरनगर (उप्र), 21 जुलाई (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले के मीरापुर थानाक्षेत्र के संभलहेड़ा गांव में एक ही समुदाय के दो गुटों के बीच झड़प में पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) ऋषिका सिंह ने बताया कि सोमवार शाम झड़प में घायल हो गये शहज़ाद और हुमायूं एवं अन्य लोग अस्पताल में भर्ती कराये गये हैं।

उन्होंने बताया कि झड़प की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उसने स्थिति को नियंत्रण में किया।

सीओ ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।

पुलिस के अनुसार हुमायूं और इरशाद के बीच कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से बहस छिड़ गयी जिसने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया और दोनों गुटों ने छतों से एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे।

सिंह ने कहा कि गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

भाषा सं आनन्द

राजकुमार

राजकुमार