सहारनपुर (उप्र) 13 दिसंबर (भाषा) सहारनपुर जिले के एक गांव में पांच वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार करने की कोशिश के आरोप में एक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सूरज राय ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “थाना बडगांव क्षेत्र के एक गांव में पांच वर्षीया बच्ची सोमवार की शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी गांव का ही एक युवक अंकित वहां आया और बच्ची को टॉफी दिलाने के नाम पर फुसलाकर उसे एक खाली मकान में ले गया और दुष्कर्म का प्रयास किया। इस बीच बच्ची के शोर मचाने पर युवक वहां से फरार हो गया।”
राय ने बताया कि डरी सहमी बच्ची ने अपने घर पहुंचकर मां को यह बात बताई जिसके बाद सोमवार रात को ही बच्ची के पिता ने थाना बडगांव में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी ।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराया और फरार युवक की तलाश शुरू कर दी।
भाषा सं आनन्द नोमान
नोमान